
भास्कर समाचार सेवा
कासगंज।जिले के सोरोंजी कोतवाली क्षेत्र में रिश्तों को कलंकित करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां तनख्वाह के पैसे न देने पर आरोपी बेटे ने अपने होमगार्ड पिता को गोली मार दी।
इतना ही नहीं अपने पिता को रास्ते से हटाने को लेकर बेटे ने धारदार हथियार से सिर पर वार भी किया, दिनदहाड़े हुई इस खौफनाक घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
सूचना के बाद प्रभारी निरीक्षक गोविंद बल्लभ शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया, कल होमगार्ड के भाई का आरोप है कि पैसों के लालच में पुत्र नहीं अपने साले के साथ मिलकर पिता को रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है, तो वहीं गंभीर रूप से घायल होमगार्ड को गंभीर हालात में अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
आपको बता दें कि रिश्तो को कलंकित करने वाला यह पूरा मामला सोरोजी कोतवाली क्षेत्र के गोस्वामी नगर का है, जहां के रहने वाले होमगार्ड जगदीश गिरी पुत्र गंगा सहाय गिरी सोरोजी कोतवाली की चंडौस पुलिस चौकी पर तैनात हैं।
आरोप है कि आज सुबह जब है तैयार होकर ड्यूटी करने चंडौस पुलिस चौकी पर जा रहे थे, तभी पहले से ही घात लगाकर बैठे उनके छोटे बेटे ने अपने साले और तीन अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर उन्हें गोली मार दी।
घायल के बड़े बेटे नरेंद्र गिरी ने बताया कि उसके पिता होमगार्ड के रूप में चंडौस पुलिस चौकी पर तैनात हैं, बड़े बेटे का आरोप है कि उसका छोटा भाई पिता से उनकी तनख्वाह के पैसे मांगता था, जब पीड़ित ने उन्हें पैसे देने से इनकार कर दिया तो आरोपी ने अपने साले और तीन अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम दिया।
दिनदहाड़े हुई इस खौफनाक वारदात की जानकारी मिलने के बाद कासगंज एसपी बीवीजीटीएस मूर्ति जिला अस्पताल पहुंच गए और उन्होंने घायल की बड़े बेटे से बातचीत की और भरोसा दिलाया कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, तो वही घायल होमगार्ड की हालत को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।
समाचार लिखे जाने तक घटना के संबंध में पुलिस को कोई भी तहरीर प्राप्त नहीं हुई थी।













