
भास्कर समाचार सेवा मुरादनगर । पाइपलाइन रोड स्थित एकलव्य पब्लिक स्कूल में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रस्तुतियां की डायरेक्टर पूर्व नगर पालिका परिषद उपाध्यक्ष हैंडलूम पावर लूम एसोसिएशन के संरक्षक चौधरी सत्यपाल सिंह ,प्रबंधक कल्याण सिंह, तथा समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। चौधरी सत्यपाल सिंह ने कहा कि बच्चो के पढाई के साथ खेल भी जरूरी है। क्योंकि खेल से शरीर का विकास होता हैं। तथा तन मन स्वास्थ्य रहता है। उन्होंनेे बताया कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों को बहुत सी जानकारियां मिल जाती हैं।













