एसएसपी ने पुलिस परेड के बाद किया पुलिस लाइन मेस का निरीक्षण 

खाने की गुणवत्ता को किया चैक

भास्कर समाचार सेवा

गाजियाबाद। जब पुलिस कप्तान पुलिस लाइन में स्थित मैस का निरीक्षण करने पहुंच गए । निरीक्षण के दौरान खाने और खाने की गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए लाइन में आर आई को भी निर्देशित किया गया । एसएसपी मुनिराज द्वारा शुक्रवार की परेड व पुलिस लाइन का निरीक्षण किया गया है। जानकारी के अनुसार बता दें कि एसएसपी मुनिराज द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन परेड ग्राउंड में  साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली गयी तथा परेड का निरीक्षण किया गया है। शुक्रवार परेड के निरीक्षण के बाद एसएसपी द्वारा पुलिस लाइन, क्वार्टर गार्ड, बैरक, शौचालय, खेल मैदान, आरटीसी मैस, पुलिस कर्मचारी मैस, जिम एवं मनोरंजन रूम आदि का भ्रमण कर निरीक्षण कर जायजा लिया एवं अधीनस्थो को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । हालांकि निरीक्षण के दौरान खाने और खाने की गुणवत्ता को भी ध्यान में रखते हुए एसएसपी ने आरआई सहित मैस संचालकों को खासतौर पर निर्देशित करते हुए गुणवत्ता पर विशेष तौर पर ध्यान देने के लिए निर्देश दिए और खेल के मैदान से लेकर व्यायाम तक की व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए निर्देश भी दिए । इस अहम मौके पर एएसपी निमिष पाटिल, सीओ, प्रतिसार निरीक्षक आदि मौजूद रहे । 

खबरें और भी हैं...