
भास्कर समाचार सेवा
गाजियाबाद। एसएसपी मुनिराज जी द्वारा मोदीनगर और भोजपुर के अलावा मुरादनगर थाने का भी औचक रात्रि में निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान थानों की कार्यप्रणाली और पुलिस कर्मचारियों की कार्यप्रणाली को भी जांचा परखा और उन्हें कई तरीके से हिदायत देकर कानून व्यवस्था को मजबूत रखने के लिए निर्देशित भी किया है। इस बीच मुरादनगर में निरीक्षण के दौरान सड़क पर घायल अवस्था में पड़े गोवंश को घायल देखकर तुरंत उन्होंने पशु चिकित्सक को फोन कर गोवंश का इलाज कराया है। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि एसएसपी मुनिराज जी द्वारा त्योहरों को ध्यान में रखते हुए थानों के रात्रि में भी औचक निरीक्षण कर रहे हैं और पुलिस कर्मचारियों की कार्यप्रणाली को भी परख रहे हैं। जिससे कि कानून व्यवस्था और पुलिस चेकिंग मजबूत रहे। इसी उद्देश्य के चलते रात्रि में पुलिस कप्तान द्वारा मोदीनगर और भोजपुर थाने का औचक निरीक्षण किया गया। पुलिस कर्मचारियों को चेकिंग और अन्य कई कार्यो पर हिदायत दी गई। साथ ही पुलिस की कार्यप्रणाली को भी चुस्त रखने के लिए निर्देशित किया गया है। वापसी में आते समय मुरादनगर थाने का भी निरीक्षण किया गया और थाना प्रभारी को कानून व्यवस्था को लेकर निर्देशित भी किया गया। चेकिंग अभियान को लगातार जारी करने के निर्देश भी दिए गए। इसी बीच सड़क पर पड़े घायल अवस्था में गोवंश को देखकर अपनी गाड़ी को रुकवा कर और पशु चिकित्सक को फोन कर पुलिसकर्मियों की मदद से उसको साइड करा कर उसका इलाज कराया गया। जिसने भी यह खबर सुनी पुलिस कप्तान की सराहना करते नजर आए । क्योंकि इंसानियत और मानवता का परिचय देते हुए पुलिस कप्तान द्वारा एक अच्छा कार्य किया गया । सम्भवत गोवंश किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हुआ है। पुलिस को निर्देशित किया कि अज्ञात वाहन की सीसीटीवी फुटेज चेक कर तलाश भी की जाए। पुलिस कप्तान द्वारा जिस तरह मानवता का परिचय देते हुए घायल अवस्था में पड़े गोवंश के इलाज के लिए पशु चिकित्सक को फोन कर उसका इलाज कराया गया । इस खबर को सुनकर क्षेत्र में पुलिस की प्रशंसा हो रही है।














