स्टेट बैंक ने दिया मृताश्रिता को दस लाख का चैक

भास्कर समाचार सेवा
हाथरस/सासनी। स्टेट बैंक द्वारा एक महिला को उसके पति की दुर्घटना में मौत हो जाने के बाद दस लाख का चैक दिया। जिससे वह भरण पोषण के साथ अपने जीवन में दैनिक वस्तुओ की आवश्यकताओ की पूर्ति कर सके।
बुधवार को यह बात स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक अमित नाथ झा ने गांव ऊसवा के रहने वाले नदीम की पत्नी निशा को दस लाख रूपये का चैक बतौर जीवन यापन के देते हुए बताया। उन्होंने बताया कि बैंक द्वारा ग्राहक द्वारा स्वेच्छा से वार्षिक बीमा किया जाता है। जिसमें सौ रूपये से शुरूआत की जाती है और यह एक हजार रूपये तक की किश्त जमा की जाती है। जिसमें नदीम ने करीब दस माह पूर्व बैंक में खाता खुलवाया था और उसके खाते से इस दुर्घटना बीमा के पांच सौ रूपये प्रतिवर्ष जमा किए जाते थे। नदीम की अचानक मौत होने के बाद उसकी पत्नी ने जब बैंक में पति की मौत की सूचना दी तो बैंक द्वारा नदीम द्वारा किए जाने वाले पांच सौ रूपये प्रतिवर्ष सडक दुर्घटना के बीमा के तहत दस लाख रूपये का चैक दिया। दस लाख का चैक मिलने के बाद निशा ने बताया कि इस पैसे से उसके पति की भरपाई तो नहीं हो सकती मगर वह अपने परिवार का भरण पोषण कर दैनिक आवश्यक वस्तुओं की प्राप्ति कर सकती है। इस दौरान शाखा प्रबंधक गौरव गुंजन, योगेश कुमार, कृष्ण कुमार, सोनम सक्सैना, सागर आर्य, एसबीआई जनरल टीम के पवन दीक्षित, गौरव गोयल आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...