
भास्कर समाचार सेवा
साहिबाबाद। राजेंद्र नगर स्थित शहीद मोहित शर्मा श्रद्धांजलि के अवसर पर मोहित शर्मा की प्रतिमा को फूल माल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी और अपने देश के प्रति प्रेम के लिए अपना बलिदान दे दिया ऐसे बलिदान से बच्चे प्रेरित होते हैं। इससे पता चलता है कि बच्चों ने शहीदों की प्रतिमा की साफ-सफाई कर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी। मीडिया प्रभारी ललिता त्यागी ने बताया कि स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर के छात्रों ने बुधवार को करण गेट चौकी पर मेजर मोहित शर्मा की मूर्ति एवं शालीमार गार्डन में मंगल पांडे की प्रतिमा की साफ सफाई के बाद माल्यार्पण करके दीप प्रज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमान विशोक कुमार ने छात्रों के इस कदम की सराहना करते हुए बोध कथाओं के माध्यम से उन्हें देशभक्ति के लिए प्रोत्साहित किया। इस कार्यक्रम के प्रमुख विशाल सक्सेना के साथ वीरेश, नीतू,नीलम,शैलेंद्र ,वीरपाल,अजय, सुभाष, आदि उपस्थित रहे,l













