पाक में अजीबों-गरीब मामला : चालान ने खोल दी चोरी हुुई बाइक की पोल, हैरान हुआ मालिक

पाकिस्तान में एक गजब का मामला सामने है। एक शख्स तब हैरान हो गया, जब उसकी चोरी हुई बाइक को लेकर पुलिस अधिकारी घूमते मिले। इमरान नाम के शख्स ने बताया कि उनकी बाइक 8 साल पहले लाहौर के मुगलपुरा इलाके से चोरी हो गई थी। इसको लेकर पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई थी, लेकिन इस मामले में कुछ नहीं हुआ। इमरान ने कहा कि मैं अब हैरान हूं कि मेरे चोरी की बाइक पुलिस अधिकारी लेकर घूम रहे हैं और उसका ई-चालान मेरे पास आया है।

8 साल पहले चोरी हुई बाइक की चालान ने खोल दी पोल

इमरान ने बताया कि 8 साल पहले उनके पास बाइक होंडा सीडी 70 थी। चोरी के बाद जब बाइक नहीं मिली थी, तब वह अपनी गाड़ी के बारे में भूल गए थे। एक दिन अचानक उनके घर में ई-चालान मिला। जब उन्होंने चालान देखा तो पता चला कि उनकी चोरी की बाइक पुलिस अधिकारी लाहौर में लेकर घूम रहे हैं और उसी का ये चालान है।

गाड़ी वापस करने की मांग

इमरान ने पुलिस विभाग में आवेदन देकर उनकी गाड़ी वापस करने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि 8 साल पहले तो पुलिस ने मेरी गाड़ी ढूढंकर नहीं दी थी, लेकिन अब मुझे पता चल गया है कि बाइक पुलिस अधिकारी के पास ही है तो मैं चाहता हूं कि जल्द से जल्द मेरी बाइक को पुलिस वापस करे।

सरकार ने प्रोसेस में किसी भी तरह का होमवर्क नहीं किया

पाकिस्तान में ई-चालान से जुड़ी एक खबर और सामने आई है। लाहौर हाईकोर्ट ने यातायात नियमों के उल्लंघन के लिए काटे जा रहे ई-चालान को अवैध घोषित किया है। कोर्ट ने कहा कि पंजाब सेफ सिटीज अथॉरिटी (PSCA ) अवैध रूप से गाड़ियों के चालान काट रही है। कैबिनेट की मंजूरी के बिना सीसीटीवी कैमरों के जरिए ई-टिकट जारी किए जा रहे हैं। सरकार ने भी इस पूरी प्रोसेस में किसी भी तरह का होमवर्क नहीं किया है।

खबरें और भी हैं...