कमरे का लिंटर गिरने से छात्र की मौत

नदीम चौधरी

 साहिबाबाद। थाना साहिबाबाद क्षेत्र की पप्पू कॉलोनी में एक मकान के  कमरे की छत का लिंटर गिरने से उसके नीचे सो रहे एक छात्र की मौत हो गई।
 जानकारी के अनुसार 22 साल का अयान पुत्र फाईम निवासी गली एक पप्पू कॉलोनी कमरे में सो रहा था। अचानक करीब 10:30 बजे कमरे का लिंटर गिर गया। जिससे उस से दबकर छात्र की मौत हो गई। घरवाले छात्र को ज़ी टीवी अस्पताल दिल्ली ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
 पुलिस ने अयान के शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
गौरतलब है कि पूरी पप्पू कॉलोनी एक अवैध कॉलोनी है, जिस में रहने वाले लोग अधिकांशत: मजदूर और गरीब तबके के लोग हैं। जिन्होंने अपना सर छुपाने के लिए कम कीमतों में अपने कमरे और मकान बनाए हुए हैं।शायद यही वजह रही इस मकान की छत बिना किसी बरसात भूकंप अथवा अन्य प्राकृतिक कारणों से गिर गयी और यह घटना हो गई।

खबरें और भी हैं...