
भास्कर समाचार सेवा
मेरठ। ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही छात्रा के साथ पड़ोसी युवक ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने थाना टीपी नगर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
थाना टीपीनगर क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया, उसकी 16 वर्षीय पुत्री कक्षा-9 वीं की छात्रा है, जो टयूशन पढ़ने स्कूल में गयी थी। जब पढ़कर सुबह 11 बजे वापस घर आ रही थी, रास्ते में घात लगाए पड़ोसी भूरा उर्फ रमन पुत्र ओमकार सिंह निवासी विकास नगर नई बस्ती अश्लील फब्तियां कसते हुए छात्रा का हाथ पकड़ लिया। जबरदस्ती खींचकर ले जाने लगा, विरोध करने पर गाली गलौच व जान से मारने की धमकी दी। आरोप लगाया, पूर्व में भी भूरा इस प्रकार की हरकत करीब 6 माह पूर्व कर चुका हैं, जिस घटना की शिकायत गत 31 मई 2022 को थाना टीपी नगर में की गई थी। भूरा को उसी समय पकड़कर पुलिस को दे दिया था। उस वक्त भूरा ने समाज के लोगों के समक्ष माफी मांग कर ऐसी घटना ना करने का विश्वास दिलाया था। आरोप लगाया, इसके बाद भी भूरा ने अपनी हरकतों में कोई बदलाव नहीं किया। पीड़ित ने बताया, भूरा अपनी मां के कहने में आकर यह सब कर रहा है, क्योंकि भूरा की मां दबंग व अपराधी किस्म की महिला है। जिसके खिलाफ धारा-353, 332, 504 आईपीसी थाना टीपी नगर में मुकदमा दर्ज है, इसके अलावा भी पूरे परिवार पर आठ मुकदमे दर्ज है। पीड़ित ने तहरीर देकर परिवार की जान माल की सुरक्षा और भूरा व उसकी मां के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है।














