
भास्कर समाचार सेवा
साहिबाबाद। विद्या भारती पश्चिमी उत्तर प्रदेश हापुड़ में योगासन प्रतियोगिता आयोजन किया गया। जिस में स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र छात्राओं ने योग की तीन प्रतियोगिताओं में भाग लिया। मीडिया प्रभारी ललिता त्यागी ने बताया कि जिसमें आर्टिस्टिक योग में अंडर-17 में बहन नव्या ने प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल जीता। अंडर-19 में भैया युवराज ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल जीता । रिदमिक योग अंडर-19 में भैया वंश अग्रवाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल जीता।अंडर-19 में बहन कृतिका ने तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य मेडल जीता। योगासन में अंडर-17 में बहने कामिनी, नव्या, लाक्षी और वैष्णवी ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल जीता। अंडर-19 में बहने कृतिका, अदिति, ज्योति और नंदिनी ने तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य मेडल जीत। अंडर 14 में भैया देवांश, दक्ष ,शिवम, कार्तिक और संगम ने तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य मेडल जीता। इस प्रकार विद्यालय ने कुल 16 पदक प्राप्त किए। विद्यार्थियों के इस प्रदर्शन के लिए विशाल सक्सेना ,नीलम रावत ,वीरेश चौधरी एवं ब्रह्मकुमारी संस्थाओं से आने वाली बहनों ने उन्हें सर्टिफिकेट और मेडल देकर सम्मानित किया। विद्यालय के अध्यक्ष डॉ राधेश्याम गुप्ता , प्रबंधक वीरेंद्र शर्मा एवं प्रधानाचार्य विशोक ने बच्चों के प्रतियोगिता में इस बेहतरीन प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी।













