आज मौजूदा DGP का पद सम्भालेंगे सुधीर सक्सेना

मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) विवेक जौहरी शुक्रवार को अपना दो साल का कार्यकाल पूरा कर सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उनका विदाई समारोह शुक्रवार की शाम साढ़े चार बजे मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में होगा। कार्यक्रम के समापन पर पुलिस महानिदेशक जौहरी की जिप्सी खींचकर अधिकारी उनको विदा करेंगे। इसके बाद शाम को नवागत पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना पुलिस मुख्यालय में पदभार ग्रहण करेंगे।

पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी का कार्यकाल शुक्रवार को पूरा हो रहा है। उनके स्थान पर नए पुलिस मुखिया की तलाश चल रही थी। राज्य सरकार ने 1987 बैच के सीनियर IPS सुधीर सक्सेना के नाम को हरी झंडी दी है। शुक्रवार को सरकार ने इसके आदेश जारी किए। कैबिनेट सचिवालय, नई दिल्ली में सक्सेना सुरक्षा सचिव थे। विदाई समारोह कार्यक्रम में DGP परेड की सलामी लेंगे। उनके द्वारा परेड का निरीक्षण किया जाएगा।

DGP परेड और अपने अधीनस्थ अफसरों को संबोधित करेंगे। इसके बाद DGP खुली जीप में सवार होंगे और अधिकारी-कर्मचारी उसे खींचकर स्वागत द्वार तक लाकर विदा करेंगे। इसके पूर्व पुलिस महानिदेशक सुरेंद्र सिंह के सेवानिवृत्ति होने पर विदाई समारोह आयोजित किया गया था।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

69 − = 65
Powered by MathCaptcha