सर्विलांस टीम चार साइबर ठगों को किया गिरफ्तार

भास्कर समाचार सेवा
साहिबाबाद
साइबर सेल टीम ने साहिबाबाद पुलिस की मदद से एक कॉलसेंटर भांडाफोड़कर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जो सस्ता लोन और बीमा दिलाने के नाम पर लोगों को ठगा करते थे। इस गिरोह के पास से तीन लग्जरी कार, 13 मोबाइल फोन, डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड के अलावा अन्य जरूरी उपकरण बरामद किए गए हैं।
एडीसीपी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया की थाना साहिबाबाद पुलिस ने गाजियाबाद साइबर सेल के साथ मिलकर बीमा तथा लोन के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले चार शातिर अपराधियों को डीएलएफ साहिबाबाद से गिरफ्तार किया है। यह गिरोह एआई एमआईएम के नेता व जो पूर्व में जिला अध्यक्ष रहा है परवेज अख्तर पाशा के मकान में पिछले लगभग एक वर्ष से काम कर रहा था। इस मामले में परवेज अख्तर पाशा पुत्र मोहम्मद अख्तर निवासी ए1/03 डीएलएफ दिलशाद एक्सटेंशन द्वितीय थाना साहिबाबाद, विनोद कुमार पुत्र स्वर्गीय देशराज अरोड़ा हाल पता सी 1/109ए डीएलएफ कॉलोनी साहिबाबाद , सौरभ पुत्र ऋषि पाल सिंह निवासी ई2/196 नंदनगरी दिल्ली तथा अमन पुत्र हुकुम चंद निवासी डी45,ई 46/ 295 जैन मंदिर के पास दिलशाद कॉलोनी थाना पुरानी सीमापुरी दिल्ली को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह मोबाइल नंबर के किसी भी एक सीरीज को लेकर लोगों को फोन किया करता था और सस्ता बीमा तथा लोन दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी कर अपने अकाउंट में पैसा जमा करता था। यह ठगी का अड्डा परवेज पाशा के मकान में चल रहा था। इसके खिलाफ नो संगीन मुकद्दमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं।
पुलिस की पूछताछ में इस गिरोह ने बताया कि वे अपने साथियों के साथ मिलकर फोटोशॉप ऐप से फर्जी आधार कार्ड व अन्य आईडी से संबंधित दस्तावेज तैयार कर फर्जी सिम तथा फर्जी बैंक खाता खुलवा लेते थे। इसके बाद टारगेट मोबाइल नंबर की सीरीज के साथ कॉलिंग करके बैंक लोन तथा सस्ती बीमा पॉलिसी दिलाने का झूंठा वायदा कर यूपीआई के माध्यम से अपने फर्जी खातों में रकम डलवाते थे। यह गिरोह सैकड़ों लोगों को अपना निशाना बना चुका है। इस गिरोह के विनोद और सौरभ विभिन्न स्थानों पर कई वर्षों से ठगी का धंधा करते रहे हैं। इस गिरोह से 13मोबाइल फोन,4डेबिट/क्रेडिट कार्ड,6 आधार कार्ड एक वोटर कार्ड, 20डाटा सीट व 3 लग्जरी कारें बरामद की हैं।
इस गिरोह का पता थाना सिहानी गेट और खोड़ा के मुकदमों की विवेचना के दौरान साइबर सेल को हुआ,तव इस गिरैह के अड्डे पर थाना साहिबाबाद पुलिस की मदद से छापा मारा गया। इस गिरोह के खिलाफ थाना साहिबाबाद में धोखाधड़ी तथा 66डी, आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

खबरें और भी हैं...