वनरक्षक भर्ती प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थी की मौत: 200 मीटर दौड़ के बाद बिगड़ी थी तबीयत

वन विभाग द्वारा बिलासपुर सर्कल के अंतर्गत आने वाले तीन वन मंडलों के 120 वनरक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया इंदिरा स्टेडियम में जारी है। शनिवार की सुबह वनरक्षक भर्ती प्रक्रिया के दौरान एक अभ्यर्थी की 200 मीटर की दौड़ पूरी करने के बाद अचानक तबियत बिगड़ गई। इस दौरान कुछ देर बाद ही वह नीचे … Read more

Maharashtra Cabinet: मान गए शिंदे, कल होगा फडणवीस के मंत्रिमंडल का विस्तार

Maharashtra Cabinet: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मंत्रिमंडल का विस्तार कल होगा। नागपुर के राजभवन में शाम चार बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होने की संभावना है। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 21, शिवसेना के 12 और राकांपा के 10 विधायकों को मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। संभावित मंत्रियों को … Read more

Lal Krishna Advanis health: लाकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, अपोलो अस्पताल में भर्ती

Lal Krishna Advanis health: शनिवार को भाजपा नेता व पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ गई। वह न्यूरो संबंधी परेशानी से पीड़ित हैं। उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 96 वर्षीय लाल कृष्ण आडवाणी का अपोलो अस्पताल में इलाज चल रहा है। वह अभी अपोलो के न्यूरोलॉजी विभाग के विशेषज्ञ डॉ. … Read more

विजय दिवस की 53वीं वर्षगांठ पर आयोजित होगा भव्य मिलिट्री टैटू का आयोजन

भारतीय सेना 16 दिसंबर को विजय दिवस के उपलक्ष्य में फोर्ट विलियम कोलकाता में भव्य मिलिट्री टैटू का आयोजन करने जा रही है। यह ऐतिहासिक कार्यक्रम विजय दिवस की 53वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता, समर्पण और अदम्य साहस को श्रद्धांजलि … Read more

Indigo Airlines: जानिए क्या होती है मेडिकल इमरजेंसी, जिसके कारण कराची में इंडियो एयरलाइंस की हुई लैंडिंग

Indigo Airlines: भारत की राजधानी नई दिल्ली से जेद्दा जा रहे इंडिगो एयरलाइंस के एक विमान को मेडिकल इमरजेंसी के कारण पाकिस्तान के कराची स्थित जिन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरना पड़ा। यह विमान पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में था तब एक 55 वर्षीय पुरुष यात्री गंभीर रूप से बीमार पड़ गया था। विमानन सूत्रों … Read more

राजस्थान आयुर्वेद विभाग ने निकाली कंपाउडर व नर्स के 740 पदों पर भर्ती

राजस्थान के आयुर्वेद निदेशालय ने 740 पदों पर कंपाउंडर, जूनियर नर्स की वैकेंसी निकाली है। आवेदन का प्रोसेस 16 दिसंबर से ऑनलाइन होगा। अंतिम तिथि 15 जनवरी है। निदेशालय ने 740 पदों में से नॉन टीएसपी क्षेत्र के लिए 645 पद, टीएसपी क्षेत्र में 90 व सहरिया क्षेत्र के लिए 5 पद रिजर्व किए हैं। … Read more

मध्य प्रदेश में महिलाएं जिप्सी चलाकर कराएंगी कान्हा की सैर

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध राष्ट्रीय उद्यान कान्हा में अब महिलाएं भी जिप्सी चलाएंगी और पर्यटकों को कान्हा की सैर कराएंगी। इसी सिलसिले में महिला बाल विकास विभाग, पर्यटन विभाग, प्रधान मंत्री कौशल विकास योजना, युएन वूमन एवं सेंटर फॉर एडवांस्ड रिसर्च एंड ट्रेनिंग (कार्ड संस्था) के समन्वय से महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से … Read more

महाकुंभ: संगम नोज में पीएम मोदी ने कुंभ कलश का किया कुम्भाभिषेक

शुक्रवार को पीएम मोदी ने महाकुंभ के आयोजन से पूर्व त्रिवेणी संगम में पूजा अर्चना कर 13 जनवरी से शुरू हो रहे महाकुम्भ के सफल आयोजन की कामना की। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कुम्भ कलश का भी कुम्भाभिषेक किया। यह कुम्भ कलश रत्नजड़ित है और अष्टधातु का बना हुआ है। पीएम के पास भेजा … Read more

WBJEE 2025 Exam: 27 अप्रैल होगी डब्ल्यूबीजेईई-2025 परीक्षा, जल्द शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

पश्चिम बंगाल राज्य ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (WBJEE 2025 Exam) के लिए अपनी निर्धारित तिथि की घोषणा कर दी है। शुक्रवार को एक अधिसूचना में बताया गया कि पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा 27 अप्रैल यानि रविवार को आयोजित की जाएगी। पश्चिम बंगाल के विश्वविद्यालयों और तकनीकी शिक्षा संस्थानों में प्रवेश पाने के लिए यह … Read more

मौसम: यूपी में और बढ़ेगा पाला, बर्फीली हवाओं से फसले होंगी प्रभावित

उत्तर प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर साफ देखा जा रहा है। तापमान बराबर गिर रहा है और सर्द भरी हवाएं शीतलहर की ओर संकेत दे रही हैं। मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार की रात से आगामी दो दिनों तक पाला पड़ने की संभावना है। ऐसे में … Read more