उरई: नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष व शहर अध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत

उरई। कांग्रेस पार्टी द्वारा जिले के जिलाध्यक्ष व शहर अध्यक्ष की घोषणा के बाद बुधवार को नवनियुक्त जिलाध्यक्ष व शहर अध्यक्ष पहली बार नगर पहुंचे। जोश से लबरेज कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। वहीं जिलाध्यक्ष ने शहर के प्रमुख चौराहों पर महानविभूतियों का माल्यार्पण कर अपनी नई राजनैतिक पारी का आगाज किया। … Read more

गाजीपुर: आठ वर्ष की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाला बाइक जुलूस

गाजीपुर । मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के बेमिसाल आठ वर्ष की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने को लेकर भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विश्वप्रकाश अकेला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर में बाइक जुलूस निकाला। बाइक रैली महात्मा गांधी पार्क आमघाट ,महुआबाग, मिश्र बाजार तिराहा, विशेश्वरगंज, सकलेनाबाद,लंका , चुंगी, सिंचाई … Read more

कन्नौज: ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग को लेकर किसान यूनियन के लोगों ने विद्युत केंद्र का किया घेराव

गुरसहायगंज, कन्नौज। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डुडवा बुजुर्ग में 24 मार्च की रात अज्ञात चोरों ने खेतों में लगे तीन ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त कर दिए और उनका सामान चोरी कर ले गए। मामले में नलकूप स्वामियों ने स्थानीय विद्युत उपकेंद्र पर ट्रांसफार्मर बदलने का प्रार्थना पत्र दिया जिस पर उनसे 3 महीने में ट्रांसफार्मर बदलने की … Read more

गाज़ीपुर: जिनका टैक्स ज्यादा जमा है, उसको समायोजित किया जाए- समाजसेवी

ग़ाज़ीपुर। समाजसेवी विवेक कुमार सिंह ‘शम्मी’ ने आपत्ति निस्तारण के बाद स्वकर की दरों के अंतिम प्रकाशन में दिए गए दरों को लेकर खुशी जाहिर की है। उन्होंने इसको जनता के संघर्षों की जीत बताया। उन्होंने कहा कि आपत्ति निस्तारण के आखिरी दिन जो सुझाव जनहित में टैक्स को लेकर आपत्ति के रूप में दर्ज … Read more

कठुआ में 5 आतंकियों के खात्मे के बाद 7 और संदिग्ध की तलाश जारी, AK 47 लेकर मैदान में उतरे डीजीपी

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे हीरानगर क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से पांच आतंकियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सुरक्षा बलों ने अपनी चौकसी बढ़ा दी है। तीन दिन बीत जाने के बाद भी आतंकियों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है, लेकिन तलाशी अभियान जारी है। मंगलवार को … Read more

हरदोई: क्षेत्राधिकारी ने गांधीगिरी दिखाते हुए दो पहिया वाहन चालको को दिए गुलाब के फूल व हेलमेट

हरदोई। सड़क सुरक्षा के अंतर्गत पुलिस विभाग की ओर से सीओ शाहाबाद अनुज कुमार मिश्रा व कोतवाल शिवकुमार और ट्रैफिक पुलिस ने दो पहिया वाहन चालकों को रोक कर गांधीगिरी दिखाते हुए गुलाब के फूल दिए और हेलमेट वितरित किया। क्षेत्राधिकारी शाहाबाद ने बस अड्डा चौराहे पर वाहन चालकों को नियमों की पालन करने की … Read more

लखनऊ: महिला प्रोफेसर को डिजिटल तरीके से गिरफ्तार कर 78 लाख की ठगी

लखनऊ के इंदिरानगर के लक्ष्मणपुरी इलाके में एक महिला प्रोफेसर के साथ साइबर ठगी का एक अनोखा मामला सामने आया है। एक जालसाज ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताते हुए महिला को 22 दिन तक डिजिटल अरेस्ट में रखा और उनसे 78 लाख रुपये ठग लिए। महिला प्रोफेसर प्रमिला ने बताया कि जालसाज ने 1 … Read more

जस्टिन लैंगर की IPL में धमाकेदार कमाई! LSG के हेड कोच की सैलरी जानकर चौंक जाएंगे

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के फैंस अपनी टीम को ट्रॉफी उठाते देखना चाहते हैं। इस सपने को हकीकत बनाने की जिम्मेदारी पूरी तरह से टीम के हेड कोच जस्टिन लैंगर पर है। क्रिकेट प्रेमियों के मन में यह सवाल उठता है कि IPL में कोच को कितनी सैलरी मिलती … Read more

‘यूपी में 100 हिंदुओं में एक मुसलमान सुरक्षित…’ सीएम योगी का दावा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुले तौर पर आश्वासन दिया है कि राज्य में सभी धर्मों के लोग सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि एक योगी के रूप में उनकी प्राथमिकता हर व्यक्ति की खुशी और सुरक्षा है। एएनआई के साथ बातचीत में उन्होंने यह दावा किया, “हिंदू सुरक्षित हैं, तो मुसलमान भी राज्य … Read more

गर्मी से राहत पाएं! आधी कीमत में घर लाएं स्प्लिट एसी, जानें कैसे मिलेगा डिस्काउंट

गर्मी के मौसम की शुरुआत होते ही लोग कूलर और एयर कंडीशनर (AC) की खरीदारी की तैयारी करने लगते हैं। इस दौरान कई लोग गर्मी के आने से पहले ही अपने घरों में एसी लगवाना चाहते हैं, ताकि उन्हें भीषण गर्मी से राहत मिल सके। लेकिन कई बार बजट की कमी के कारण कुछ लोग … Read more