भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के पदाधिकारी पुलिस कमिश्नर से मिले ,दिया ज्ञापन

मीडिया प्रभारी के गुमशुदा होने के बाद अभी तक नहीं लगा कोई सुराग भास्कर समाचार सेवा आगरा:-जिले में भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के पदाधिकारी पुलिस आयुक्त आगरा से मिले जिन्होंने 3 दिसम्बर से लापता भारतीय किसान यूनियन के मीडिया प्रभारी रामकुमार परमार की अभी तक तलाश व सकुशल बरामदगी में थाना पुलिस जगनेर द्वारा बढ़ती … Read more

पीलीभीत: तहसीलदार की रिपोर्ट पर पूरनपुर पहुंचे खनन निरीक्षक

दैनिक भास्कर ब्यूरो पीलीभीत। अवैध खनन की रिपोर्ट भेजे जाने पर खनन निरीक्षक ने पूरनपुर पहुंचकर जायजा लिया और प्रशासनिक अधिकारियों ने अग्रिम कार्रवाई की तैयारी कर ली है। तहसील कलीनगर और पूरनपुर की नहर हरदोई ब्रांच व खारजा से बड़ी मात्रा में रेत का अवैध खनन होता है। तहसीलदार ध्रुव नारायण की कार्रवाई से … Read more

पीलीभीत जिले का निरीक्षण करने पहुंचे प्रमुख सचिव चिकित्सा और शिक्षा विभाग, दिए ये निर्देश

दैनिक भास्कर ब्यूरो पीलीभीत। उत्तर प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं शिक्षा विभाग ने जिले का निरीक्षण किया और स्वास्थ्य सेवाओं को परखा। उन्होंने मेडिकल कॉलेज को शीघ्र शुरू कराने के निर्देश दिये हैं। प्रमुख सचिव आलोक कुमार शुक्रवार को पीलीभीत पहुंचे। इस दौरान प्रमुख सचिव ने जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इमरजेंसी वार्ड … Read more

पीलीभीत: डीएम कार्यालय से गायब हुआ BJP जिला उपाध्यक्ष का शिकायती पत्र

दैनिक भास्कर ब्यूरो पीलीभीत। पीटीआर में भ्रष्टाचार को लेकर की गई शिकायत एक माह बाद गायब हो जाती है और जिम्मेदार अधिकारी शिकायती पत्र ना मिलने की बात कह रहे हैं। मामला जिला अधिकारी कार्यालय और एसडीएम कलीनगर के बीच फंस गया है। भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अमित संघर्षी ने पीटीआर सत्र शुरू … Read more

गुन्नौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एक बार फिर सुर्खियों में, वार्ड बाॅय द्वारा खुलेआम रिश्वत लेने का विडियो वायरल

सिपाही के सामने खुलेआम रिश्वत ले रहा है वार्ड बाय। अपनी कोई न कोई अनियमितता के कारण सदैव सुर्खियों में रहता है गुन्नौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र। हाल में ही यहां बडी खामियों के चलते सीएमओ ने अपने दौरे के दौरान कर्मचारियों को लगाई थी कडी फटकार। भास्कर समाचार सेवा गुन्नौर/संभल। रिश्वतखोरी के खिलाफ योगी सरकार … Read more

अयोध्या: शिक्षक की भूमिका में नजर आये विधायक बीकापुर

अयोध्या ।आज क्षेत्र भ्रमण के दौरान विधायक बीकापुर डॉ. अमित सिंह चौहान जी ने सोहावल शिक्षा क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय करेरू प्रथम, प्रा. वि. बड़ा मिझौड़ा व प्रा. वि. विशुनपुर सारा पहुँचकर छात्रों व शिक्षकों से मिलकर विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता व व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान माननीय विधायक बीकापुर जो … Read more

बांदा: नोइंट्री और बाईपास की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

दैनिक भास्कर न्यूज बांदा। नगर में नो-एंट्री व बाईपास की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने तहसील में प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा और जनहित में तत्काल मांगों को पूरा करने की मांग की। अधिवक्ताओं ने बाईपास निर्माण समेत बिसंडा रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनाए जाने की मांग की है। कस्बे … Read more

बस्ती: उपजिलाधिकारी ने निराश्रितों को किया कंबल वितरण

हर्रैया,बस्ती। जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन के निर्देश के क्रम में शीतलहर व ठण्ड से बचाव हेतु उप जिलाधिकारी हर्रैया गुलाब चन्द्र ने निराश्रित एवं बेसहारा लोगों को कम्बल वितरित किया। उन्होने बताया कि अब तक कुल 115 कम्बल वितरित कराया गया एंव चिन्हित स्थानों पर विगत 5 दिनों से अलाव भी जलवाया जा रहा है। … Read more

जहरखुरानी गैंग की दो महिला सदस्य गिरफ्तार

यात्रियों को नशीला पदार्थ खिलाकर पैसा , जेवरात, उड़ा लेती थी शातिर महिलाएंभास्कर समाचार सेवासिकंदराबाद। कोतवाली पुलिस ने ई रिक्शा ऑटो आदि वाहनों में बैठकर लोगों को दोस्ती बढ़ाकर उन्हें नशीली गोलियां पानी आदि में डालकर करउनका सामान चोरी करने वाली दो शातिर महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनसे नकदी और अन्य सामान बरामद … Read more

सुल्तानपुर: सांसद की मंशानुसार लोगों की समस्याओं का निस्तारण तत्काल हो- कार्यालय प्रतिनिधि

सुल्तानपुर। हर बुधवार की तरह इस बुधवार को भी लंभुआ में स्थित सांसद कार्यालय पर प्रतिनिधि रणजीत कुमार द्वारा जनता दरबार लगाकर जनता की समस्याओं का निस्तारण किया गया। बुधवार को प्रतिनिधि रणजीत कुमार ने लंभुआ क्षेत्र के सैकड़ों लोगों की राजस्व, थाना, नहर सफाई, बिजली विभाग आदि से संबंधित समस्याओं का अधिकारियों से फोन … Read more