अवैध कटिया कनेक्शन काटने गए लाइनमैनों की पिटाई

भास्कर समाचार सेवा फिरोजाबाद। बिजली चोरी रोकने को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अवैध कटिया डालकर बिजली का प्रयोग करने की सूचना पर पहुंची विद्युत विभाग की टीम ने कनैक्शन काट दिया। इससे गुस्साए लोगों ने लाइनमैनों की जमकर पिटाई कर दी। रसूलपुर थाना क्षेत्र के मुहल्ला कोठी नवीगंज में सोमवार को बिजली … Read more

अंतिम विदाई : पंचतत्व में विलीन सिद्धू मूसेवाला, पिता ने पगड़ी उतारकर प्रशंसकों का किया शुक्रिया

मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। मानसा जिले के मूसागांव स्थित उनके खेत में ही उन्हें मुखाग्नि दी गई। मूसेवाला की अंतिम यात्रा में उनके प्रशंसकों की भारी भीड़ जुटी, जो उनकी एक आखिरी झलक देखना चाहती थी। मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह और मां चरण कौर ने अपने स्टार … Read more

बड़ी खबर : चीन 10 प्रशांत राष्ट्रों से नए समझौते करने में विफल, कई देशों ने जताई चिंता

सुवा। चीन को 10 प्रशांत महासागर से जुड़े राष्ट्रों के साथ समझौते करने की दिशा में विफलता का सामना करना पड़ा है। इसको लेकर इससे जुड़े देशों ने भारी चिंता भी जताई है। चीन के विदेश मंत्री वांग ई की यात्रा के दौरान देश को मामूली सफलताएं मिली हैं। वांग 10 द्वीप राष्ट्रों के विदेश … Read more

एक-दूजे की हुई खिलाड़ी साइवर और कैथरीन ब्रंट, रचाई सैमलैंगिक विवाह

इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी नेट साइवर और कैथरीन ब्रंट शादी के बंधन में गई। दोनों 2017 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम की सदस्य थीं। 5 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद नेट साइवर और कैथरीन ब्रंट ने सैमलैंगिक विवाह कर लिया। दोनों की शादी की जानकारी स्पोर्ट्स एंकर व टीवी प्रेजेंटर … Read more

एमए भूगोल प्रथम सेमेस्टर में शिवानी ने मारी बाजी

छात्रा शिवानी ने पाए सर्वाधिक 75.6 प्रतिशत अंकभास्कर समाचार सेवासिकंदराबाद। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने पीजी की सेमेस्टर परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया। विश्वविद्यालय ने एमए भूगोल प्रथम सेमेस्टर का परिणाम घोषित किया। जेएस कॉलेज में छात्राओं ने सर्वाधिक अंक पाकर कॉलेज टॉप किया है। पहले तीन स्थानों पर छात्राओं का ही कब्जा रहा … Read more

फिर बिगड़ी जरीन खान की माँ की तबीयत, अभिनेत्री ने की फैंस से दुआ की अपील

फिल्म अभिनेत्री जरीन खान की माँ की तबीयत एक बार फिर से ख़राब हो गई है और वह काफी गंभीर हैं । जरीन खान की माँ अभी अस्पताल में हैं और उन्हें हार्ट से सम्बंधित कोई परेशानी है, जिसकी वजह से वह अभी हाई रिस्क वाले मेडिकल प्रक्रिया से गुजर रही हैं। इसकी जानकारी खुद … Read more

यूजर डाउनलोड कर ब्राउजर को कर सकते हैं अपडेट, अपनाएं ये तरीका

नई दिल्ली। गूगल क्रोम 102 ऐसा ही एक स्टेबल अपडेट है, जिसे यूजर डाउनलोड कर ब्राउजर को अपडेट कर सकते हैं। इसमें बेहतर नेविगेशन के साथ वेब ऐप्स फाइल को खोल सकते हैं। नए डिटेक्ट हुए गूगल क्रोम ब्राउजर की गड़बड़ियों में आधे से ज्यादा हाई-रिस्क वाले होते हैं, जिसकी वजह से गूगल यूजर्स से … Read more

सरकार ने एमएसपी पर अबतक 184.58 लाख टन गेहूं खरीदा, पढ़े ये रिपोर्ट

नई दिल्ली। रूस-यूक्रेन जंग के बीच घरेलू मांग और बढ़ती महंगाई को लेकर गेहूं के निर्यात पर प्रतिबंध है। इसके बावजूद चालू रबी विपणन वर्ष 2022-23 में पिछले साल के मुकाबले अबतक गेहूं की खरीद कम हुई है। सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर 37,192.07 करोड़ रुपये का 184.58 लाख टन गेहूं खरीदा है। … Read more

शेयर बाजार में तेजी पर ब्रेक, सेंसेक्स इतने अंक लुढ़का

नई दिल्ली। शेयर बाजार में जारी तेजी पर हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को ब्रेक लग गया। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 334.47 अंक यानी 0.60 फीसदी गिरावट के साथ 55,591.27 के स्तर पर खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 83.55 अंक यानी 0.50 फीसदी लुढ़ककर 16,577.85 के स्तर पर कारोबार … Read more

स्पाइसजेट पर डीजीसीए ने लगाया 10 लाख रुपये का जुर्माना, जानिए क्यों ?

नई दिल्ली। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने निजी क्षेत्र की बजट एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। डीजीसीए ने सोमवार को स्पाइजेट पर बी-737 मैक्स विमान के पायलटों को खराब सिम्युलेटर पर प्रशिक्षण देने के लिए यह जुर्माना लगाया। विमान नियामक ने बताया कि 30 मार्च, 2022 को डीजीसीए की … Read more