कानपुर : मार्च में ही गर्मी का सितम, चटक धूप ने छुड़ाया पसीना

कानपुर। इस बार शहर का पारा काफी हाई चल रहा है. मार्च में ही तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचने को उछाल मार रहा है। हालत यह कि चढ़ता तापमान अभी से रोजाना रिकॉर्ड बना रहा है। सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान उछलकर 37.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।मार्च के महीने में जिस … Read more

कानपुर : रंग लगाने पर सिर पर साबड मार की हत्या

कानपुर।होली पर रंग लगाना या डालना कोई नयी परंपरा नहीं फिर रंग लगाने वाले की छोटी सी बात पर गुस्से में तीन लोग मिलकर हत्या कर दें। ऐसा ही हादसा कानपुर आउटर के संचेडी मे हुआ। शहर में होली से ज्यादा गंगा मेला पर रंग खेला जाता है। शहर में एक व्यक्ति की रंग लगाने … Read more

कानपुर : खीरे की फसल को कीड़ों से बचाएं-डॉ मलिक

कानपुर | सीएसए के कुलपति डा डीआर सिंह के निर्देश के क्रम में कीट विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ वाई पी मलिक ने खीरे की फसल में कीड़ों का प्रबंधन विषय पर एडवाइजरी जारी की है  उन्होंने बताया कि खीरा फसल में हानिकारक कीटों का नियंत्रण आवश्यक है  डॉक्टर मलिक ने कहा कि खीरा फसल … Read more

कानपुर : बेहटा में नहर में मिला युवक का शव

घाटमपुर। साढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत निकली रामगंगा नहर में रविवार दोपहर एक युवक का शव बहता देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते शव बेहटा गम्भीरपुर पुल के नीचे खर पतवार में जा फंसा। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची साढ़ पुलिस ने शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। रविवार दोपहर साढ़ … Read more

कानपुर : जलवायु परिवर्तन से कृषि पर प्रभाव के लिये निकरा परियोजना की कार्यशाला

कानपुर। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद अटारी जोन-3 के निदेशक डॉ यू एस गौतम ने बताया कि निकरा परियोजना के अंतर्गत 21 मार्च को जलवायु परिवर्तन पर एक क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे भाकृअनुप-केन्द्रीय बारानी कृषि अनुसंधान संस्थान हैदराबाद के निदेशक डा. विनोद कुमार सिंह तथा अन्य भाकृअनुप संस्थानों के वैज्ञानिक एवं … Read more

कानपुर : डेंगू से पहली मौत के बाद प्रशासन अलर्ट

कानपुर।शहर में डेंगू का प्रकोप दिखने लगा है। शहर में हुई डेंगू से पहली मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। शहर के अलग-अलग इलाकों के लिए विभाग ने करीब 60 सर्विलांस टीमें बनाई है जो सभी मोहल्लों में जाकर फॉगिंग और एंटी लार्वा छिड़काव करेगी। सीएमओ डॉ नेपाल सिंह ने बताया … Read more

कानपुर : पुनर्मतदान में बार एसोसिएशन करायेगा दो दिन वोटिंग

कानपुर। बार एसोसिएशन का पुनर्मतदान 28 व 29 मार्च को हो सकता है। इसे लेकर एल्डर्स कमेटी और जिला प्रशासन के बीच सहमति बनी है। जबकि, प्रस्तावित तिथि पर पुलिस कमिश्नर का निर्णय अंतिम होगा। ऐसा पहली बार होगा जब बार एसोसिएशन कार्यकारिणी के लिए पुनर्मतदान दो दिन होगा। पहले दिन वरिष्ठ अधिवक्ताओं को मतदान … Read more

कानपुर : जिलाधिकारी ने शिविर कार्यालय से पल्स पोलियो महाअभियान का किया शुभारम्भ

26 मार्च तक दस लाख से अधिक बच्चों को पोलियों की खुराक पिलाई जाएगी कानपुर। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने अपने शिविर कार्यालय से पल्स पोलियो महाअभियान का शुभारंभ किया। जिलाधिकारी ने अपने बेटे अभिराज एवं दलेल पुरवा निवासी कलीम अशरफ के पुत्र मोहम्मद अफ्फान आयु दो वर्ष को पोलियो की खुराक पिला कर पल्स पोलियो … Read more

कानपुर : अभिकर्ताओ ने कर्मचारी, अधिकारियों को ऑफिस में किया कैद, जानिए क्या है पूरा मामला

भुगतान की तिथि बीत जाने के वर्षों बाद भी जमाकर्ताओं को नहीं मिला पेमेंट कानपुर। जमाकर्ताओं के बकाया भुगतान को लेकर सहारा इंडिया परिवार में हर दिन एक नया बखेड़ा देखने को मिल रहा है। कभी कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज हो रहा है,तो कभी जमाकर्ता कंपनी के कार्यालय में आकर मारपीट करने पर … Read more

कानपुर नगर निगम ने इन पांच रेलवे स्टेशनो को टैक्स जमा करने के लिए जारी किया नोटिस

कानपुर नगर निगम ने पांच रेलवे स्टेशन को बकाया टैक्स जमा करने के लिए नोटिस जारी कर दिए हैं। शहर की सीमा में लगने वाले इन रेलवे स्टेशनों का बकाया कर 14 करोड़ रुपए से ज्यादा है। बताया जा रहा है कि इतनी बड़ी यह रकम पिछले कई वर्षों की है। चर्चा है कि विभाग … Read more