आज भी भगत सिंह को लेकर गांधी जी पर उठते हैं ये सवाल

गांधी जी चाहते तो भगत सिंह की फांसी रुक सकती थी, वे कोशिश करते तो भारत और पाकिस्तान का बंटवारा भी रोक सकते थे। ऐसे ढेरों आरोप हैं, जो अक्सर गांधीजी के ऊपर उछाले जाते रहे हैं। आज गांधी जयंती है। यानी बापू का जन्मदिन। हमने सोचा क्यों न गांधी पर लगे आरोपों की सच्चाई … Read more

जनसंख्या नियंत्रण पर SC ने कहा- दो बच्चों का नियम लागू करने का आदेश हम कैसे दें सकते हैं

देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग को लेकर दायर याचिका पर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। चीफ जस्टिस यूयू ललित की अध्यक्षता वाली बेंच ने याचिकाकर्ता से पूछा कि दो बच्चों का नियम लागू करने का आदेश हम कैसे दे सकते हैं? कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी करने से … Read more

इस बात से तंग आकर कैब ड्राइवर ने लिखा- डोंट कॉल में भैया एंड अंकल

कैब बुक करते समय हममें से ज्यादातर लोग कैब ड्राइवर को भैया बोलते हैं, ये सोचे बिना कि उन्हें भैया कहलाना पसंद है या नहीं। एक कैब ड्राइवर ने इसका उपाय निकाला है। उसने अपनी कार में सीट के पीछे की तरफ अंग्रेजी में लिखवाया है- डोंट कॉल में भैया एंड अंकल यानी मुझे भैया … Read more

गुजरात के दूसरे दौरे पर PM मोदी, तीसरे वंदे भारत एक्सप्रेस को आज मिलेगी हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के गुजरात दौरे पर हैं। पहले दिन मोदी ने सूरत, भावनगर में कई परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में देश के 36वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन किया। दूसरे दिन वे गांधीनगर-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस को गांधीनगर स्टेशन पर सुबह 10:30 बजे हरी झंडी दिखाएंगे … Read more

प्रसाद खाने पर बच्चे को पीट-पीटकर मार डाला, मौत से पहले दादा को बताई थी आपबीती

बिहार के गया के प्राइवेट स्कूल में तीसरी क्लास में पढ़ने वाले 6 साल के विवेक की मौत के मामले नया खुलासा हुआ। उसे पूजा की थाली से प्रसाद उठाकर खाने के लिए पीटा गया था। दरअसल, मंगलवार को स्कूल में दुर्गा पूजा हो रही थी। विवेक ने पूजा की थाली से एक सेब उठाकर … Read more

Airbag Rules: 6 एयरबैग अनिवार्य करने का टला फैसला, जानिए कब से होगा नियम लागू

सरकार ने पैसेंजर कारों (M1 कैटेगरी) में 6 एयरबैग अनिवार्य करने के प्रस्ताव को एक साल के लिए 1 अक्टूबर 2023 तक टाल दिया है। परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। सरकार ने पहले 1 अक्टूबर 2022 से आठ सीटों वाले वाहनों में छह एयरबैग अनिवार्य करने की योजना बनाई थी। … Read more

हरिद्वार: स्वच्छता सर्वेक्षण में हरिद्वार नगर निगम को पहला स्थान

दैनिक भास्कर समाचार सेवा हरिद्वार। हरिद्वार नगर निगम के स्वच्छता सर्वेक्षण में प्रथम स्थान पर आने पर विधायक रवि बहादुर ने मेयर अनिता शर्मा को शुभकामनाएं दीं। नगर निगम परिसर स्थित मेयर कार्यालय पहुंचे विधायक रवि बहादुर ने कहा कि हरिद्वार नगर निगम को प्रथम स्थान मिलना बहुत बड़ी बात है। मेयर अनिता शर्मा की … Read more

हरियाणा में पंचायत चुनाव को लेकर गरमाई सियासत, 30 सितंबर को BJP ने बुलाई बैठक

हरियाणा में पंचायत चुनाव को लेकर सियासी माहौल गरमाने लगा है। संभावना जताई जा रही है कि 10 अक्टूबर के आसपास पंचायत चुनाव की घोषणा की जा सकती है। चुनाव की नजदीकियों को देखते हुए BJP ने 30 सितंबर को एक अहम बैठक बुलाई है। इसमें CM मनोहर लाल और प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ शामिल … Read more

SC का बड़ा फैसला : अब इन महिलाओं को मिला अबॉर्शन का अधिकार, जानिए क्या है मैरिटल रेप

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को अबॉर्शन पर बड़ा फैसला दिया है। अदालत ने कहा कि सभी महिलाएं सेफ और लीगल अबॉर्शन की हकदार हैं। शादीशुदा और अविवाहित महिलाओं के बीच भेदभाव असंवैधानिक है। ऐसी प्रेग्नेंट महिलाएं जिनका मैरिटल रेप हुआ है, वे भी अबॉर्शन करा सकेंगी। अविवाहित महिलाओं को भी 20-24 हफ्ते के गर्भ को … Read more

जम्मू-कश्मीर में बवाल: ऊधमपुर में दो बसों में ब्लास्ट, हादसे में दो घायल

जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर में 8 घंटे के अंतराल में बसों में दो ब्लास्ट हुए। पहला ब्लास्ट बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे दोमेल चौक पर पेट्रोल पंप के पास खड़ी एक खाली बस में हुआ। इसमें 2 लोग घायल हुए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरा ब्लास्ट गुरुवार सुबह 6 बजे बस … Read more