NEET Paper Leak Case: SC की सुनवाई में सरकार ने माना की पेपर हुआ था लीक

नीट यूजीसी (NEET UGC) पेपर लीक मामले में 08 जुलाई सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई।पेपर रद्द करने की अपील करने वाले छात्रों के वकील ने कहा कि इम्तिहान से एक रात पहले टेलीग्राम पर पेपर और उत्तर पुस्तिका मिलने की खबर प्रसारित हुई, पटना में पेपर लीक पर एफ.आई.आर तक हुई।वकील ने बताया … Read more

मनीष सिसोदिया ने फिर खटखटाया SC का दरवाजा, सुनवाई में देरी होने की शिकायत

दिल्ली शराब नीति मामले में पिछले 16 महीनों से जेल मे बंद आप नेता मनीष सिसोदिया ने फिर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और न्याय की गुहार लगायी है उन्होंने शराब नीति मामले में ट्रायल के शुरू होने में देरी की शिकायत की है। सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका फिर से शुरू करने की … Read more

हाथरस में भगदड़ का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट,’भोले बाबा’ पर भी हो सकती है FIR

उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुई भगदड़ का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गई याचिका में 2 जुलाई को हाथरस में हुई घटना की जांच की मांग करते हुए घटना के लिए जिम्मेदार लोगों और अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही किए जाने की मांग की गई है। वकील विशाल … Read more

गैंगस्टर एक्ट में सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता अजय राय को नहीं दी राहत

सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और वाराणसी से कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार रहे अजय राय को फिलहाल कोई राहत नहीं दी। सुप्रीम कोर्ट की वेकेशन बेंच ने अजय राय के खिलाफ लगे गैंगस्टर एक्ट को रद्द करने की याचिका पर सुनवाई करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने … Read more

केजरीवाल को फिलहाल SC से राहत नहीं, HC के फैसले का करें इंतजार

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को फिलहाल कोई राहत नहीं दी है। जस्टिस मनोज मिश्रा की अध्यक्षता वाली वेकेशन बेंच ने ट्रायल कोर्ट से मिली जमानत पर अंतरिम रोक को चुनौती देने वाली याचिका पर अगली सुनवाई 26 जून को करने का आदेश दिया। कोर्ट ने कहा … Read more

NEET UG Controversy: नीट काउंसलिंग रोकने से SC का फिर इनकार

सुप्रीम कोर्ट में NEET-UG 2024 परीक्षा से जुड़े मामले पर सुनवाई हुई इस दौरान कोर्ट ने काउंसलिंग पर रोक लगाने से फिर से इनकार कर दिया. कोर्ट ने भी कहा कि अगर परीक्षा कैंसिल होती है तो काउंसलिंग भी कैंसिल हो जाएगी न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति एसवीएन भट्टी की पीठ ने सरकार और एनटीए … Read more

NEET विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त ,अगर 0.001 प्रतिशत की भी लापरवाही मिली तो हम सख्ती से निपटेंगे

सुप्रीम कोर्ट ने नीट परीक्षा को रद्द करने की मांग करने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) को नोटिस जारी किया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर 0.01 फीसद भी किसी की खामी पाई गई तो हम उससे सख्ती से निपटेंगे। जस्टिस विक्रम नाथ की अध्यक्षता वाली वेकेशन बेंच ने … Read more

फिल्म `हमारे बारह’ की रिलीज पर सुप्रीम कोर्ट ने लगायी रोक

सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म `हमारे बारह’ की रिलीज पर फिलहाल रोक लगा दी है। जस्टिस विक्रम नाथ की अध्यक्षता वाली वेकेशन बेंच ने बॉम्बे हाई कोर्ट द्वारा फिल्म को चुनौती देने वाली याचिका के निपटारे तक फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी है। फिल्म कल यानी 14 जून को रिलीज होने वाली थी। सुप्रीम … Read more

अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत,1 जून तक के लिए मिली अंतरिम जमानत

 दिल्ली शराब घोटाले में सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को 1 जून तक की अंतरिम जमानत दे दी है। जस्टिस संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली बेंच ने केजरीवाल को 2 जून को सरेंडर करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने 7 मई को अंतरिम जमानत पर दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित … Read more

भ्रामक विज्ञापन मामला: SC ने रामदेव को पेशी से दी छूट

सुप्रीम कोर्ट ने दवाओं के भ्रामक विज्ञापन के मामले पर सुनवाई करते हुए बाबा रामदेव और बालकृष्ण की तरफ से प्रकाशित माफीनामा की भाषा पर संतोष जताया है लेकिन उनके वकीलों की तरफ से अखबार का पूरा पन्ना रिकॉर्ड पर न रखने पर नाराजगी जताई। जस्टिस हीमा कोहली की अध्यक्षता वाली बेंच ने अखबार का … Read more