22 दिसंबर को 15 केंद्रों पर आयोजित होगी PCS परीक्षा

पीसीएस की परीक्षा 22 दिसंबर को 15 केंद्रों पर आयोजित होगी। उत्तर प्रदेश में नकल विहीन परीक्षा को सकुशल एवं निर्विघ्न सम्पन्न कराने के लिए जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 की तैयारी के संबध में मंगलवार को विकास भवन के रानी लक्ष्मीबाई सभागार में सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, … Read more

सतीश महाना ने किया यूपी विधानसभा में प्रेस रूम का उद्घाटन

मंगलवार को उत्तर प्रदेश विधान सभा में स्थित नव सुसज्जित प्रेस रूम का विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने उद्घाटन किया। यूपी विधानसभा में प्रेस रूम के शुभारंभ के अवसर पर बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहें, जिन्होंने विधान सभा अध्यक्ष का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत और आभार व्यक्त किया। यूपी विधानसभा में ‘प्रेस रूम’ से … Read more

UP Vidhan Sabha: सपा विधायक तेज प्रताप ने ली विधानसभा सदस्यता की शपथ, पहली बार कार्यवाही में शामिल

उत्तर प्रदेश के विधानसभा (UP Vidhan Sabha) अध्यक्ष सतीश महाना ने मंगलवार को करहल सीट से नवनिर्वाचित विधायक तेज प्रताप यादव को विधान सभा सदस्यता की शपथ दिलाई। तेज प्रताप यादव ने समाजवादी पार्टी के टिकट पर उपचुनाव में जीत दर्ज की है। शपथ लेने के बाद तेज प्रताप यादव विधानसभा की कार्यवाही में पहली … Read more

यूपी में द्वितीय अनुपूरक बजट पेश: 790.49 करोड़ के नए प्रस्ताव शामिल

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में यूपी विधानसभा में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने मंगलवार को मौजूदा वित्तीय वर्ष का द्वितीय अनुपूरक बजट पेश किया। बजट का आकार 17 हजार 865.72 करोड़ रुपये का है। मूल बजट 7 लाख 36 हजार 437.71 करोड़ का यह 2.42 प्रतिशत है। इस अनुपूरक में 790.49 … Read more

आगरा में कैंटर से टकराई कार, हादसे में चार लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के आगरा में सड़क दुर्घटना में एक कैंटर चालक और तीन कार सवार लोगों की मौत हो गई। कार गोरखपुर से नोेएडा आ रहे थे। थाना खंदौली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर देर रात को कार की कैंटर से भीषण टक्कर हो गई। हादसे को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्घटना का संज्ञान … Read more

महाकुंभ 2025: 14 वर्षों से कठोर तपस्या में लीन हैं महंत, उठाएं हुए हैं दाहिना हाथ

महाकुंभ 2025 का औपचारिक शुभारंभ होने के बाद मेला क्षेत्र में सबसे पहले जूना अखाड़े के संतों ने छावनी प्रवेश किया। अब संगम की रेती पर 45 दिन माघ के महीने में कड़ाके की ठंड में तप करने के लिए कुटिया बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। चौदह वर्ष से अनोखी तपस्या करने वाले … Read more

योगी केैबिनेट के मंत्री आशीष पटेल ने दिया इस्तीफा: कहा- ‘मेरी राजनीतिक हत्या हो रही’

उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र की कार्यवाही से पहले देर रात सोशल मीडिया एक्स पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट में प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल ने इस्तीफे की पेशकश कर दी। उन्होंने लिखा मेरी राजनीतिक हत्या की साजिश की जा रही है। लेक्चरर से विभागाध्यक्ष बनाए जाने का जो आरोप लगाया जा रहा है, वह … Read more

UP Vidhan Sabha: सत्र शुरू करने से पहले सीएम योगी ने किया नवीनीकृत दर्शक दीर्घा का उद्घाटन

UP Vidhan Sabha: उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र की कार्यवाही शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा मण्डप की नवीनीकृत दर्शक दीर्घाओं का उद्घाटन किया। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने संविधान की मूल प्रति की एक-एक प्रति मुख्यमंत्री समेत अन्य नेताओं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, … Read more

UP Assembly Session: विधानसभा सत्र के पहले दिन संभल मुद्दे पर बहस, कार्यवाही 12.20 बजे तक स्थगित

UP Assembly Session: उत्तर प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही सुबह 11:00 बजे शुरू होते ही नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे ने बहराइच और संभल में दंगे का मुद्दा पर नियम 311 तहत चर्चा कराए जाने की मांग की। इस पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि नियम 311 के तहत इस मुद्दे पर चर्चा नहीं … Read more

महाकुंभ का महाविज्ञान: जानिए कैसे शुरू हुआ कुंभ, क्या है इसका वैज्ञानिक अर्थ

प्रयागराज में संगम का तट महाकुंभ के रूप मेें पुनः ऊर्जा लिए प्रतीक्षा में है। 12 वर्ष बीत चुके हैं। पृथ्वी, पवन, पानी, आकाश, वायु और अग्नि अपनी-अपनी गति से रचना और विलय की यात्रा कर रहे हैं। जो निर्मिति है उसका शोधन होना है। इसी निर्माति में समस्त चराचर जगत है। इस निर्मिति का … Read more