फतेहपुर : अयोध्या में रामलला के दर्शन का निमंत्रण घर घर दे रहे हिन्दू संगठन

फतेहपुर । आगामी 22 जनवरी को भगवान श्री राम मन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं विश्व हिंदू परिषद द्वारा बुधवार को कस्बे के बाजपेई गली, मूलचंद गली एवं नगर पंचायत मार्ग, लाल गली एवं चंदा गली, मलिकपुर, दारागंज में लोगों को पीले अक्षत देकर निमंत्रण पत्र दिया गया। अक्षत वितरण के … Read more

अयोध्या में भव्य तरीके से होगा राम मंदिर का उद्घाटन

अयोध्या में राम मंदिर की तैयारियां जोरो शोरो से की जा रही है 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर का उद्घाटन 25हजार हवन कुंडो के साथ किया जाएगा साथ ही मंदिर के लिए 613किलो का घंटा भी तैयार किया गया है जिसकी आवाज 10 किलो मीटर तक सुनाई देगी साथ ही ॐ की आवाज भी … Read more

पीलीभीत : अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना न्यूरिया का किया अर्द्धवार्षिक निरीक्षण

पीलीभीत। अपर पुलिस अधीक्षक अर्द्धवार्षिक मुआयना करने थाना न्यूरिया पहुंचे, उन्होंने थाने में बारीकी से निरीक्षण किया और साफ सफाई के दिशा निर्देश दिये है।  अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार यादव ने थाना न्यूरिया का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया, इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर कार्यालय, महिला साइबर हैल्पडेस्क, सीसीटीएनएस कक्ष, बैरक, मैस आदि … Read more

पीलीभीत : भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा

पीलीभीत। बुधवार को तहसील परिसर में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ने नए हिट एंड रन कानून के खिलाफ राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा है। पूरनपुर तहसील परिसर में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ने नए हिट एंड रन कानून के खिलाफ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को संबोधित ज्ञापन एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला को सौंपा है। … Read more

पीलीभीत : धूप में बैठी महिला को सांड़ के झुंड ने पटका

पीलीभीत। धूप में बैठी महिला को सांड़ के झुंड ने उठा-उठाकर पटक दिया जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। थाना घुंघचाई क्षेत्र के गांव सिकराहना निवासी रामबेटी पत्नी सियाराम उम्र 55 वर्ष अपने दरवाजे पर धूप में बैठी थी। तभी अचानक वहां पर … Read more

पीलीभीत : समाजवादी पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का काम करें कार्यकर्ता : शैलेश

पीलीभीत। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक विधानसभा अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें सावित्रीबाई फुले की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए उनके द्वारा समाज हित में किए गए कार्यों के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला गया बैठक को संबोधित करते हुए समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव/ पूर्व प्रत्याशी दिव्या गंगवार … Read more

पीलीभीत : गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों का मनाया गया शहीदी पर्व

पीलीभीत। साहिबे कमाल सरबंसदानी दशमेत पिता गुरु गोविन्द सिंह महाराज के साहिबजादों व माता गुजर कौर का हर वर्ष की तरह शहीदी जोड़ मेला बहुत ही श्रद्दाभाव से मनाया गया। दूरदराज से आई संगत ने फूलों से सजे सिंहासन पर विराजमान गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेक कर पुण्य लाभ अर्जित किया।बिलसंडा क्षेत्र के … Read more

पीलीभीत : विकास भवन में कंसलटिंग इंजीनियर का हंगामा,

पीलीभीत। विकासखंड बरखेड़ा में कमीशन की मांग कर रहे कंसलटिंग इंजीनियर ने कार्रवाई की भनक लगने से पहले विकास भवन पहुंचकर जमकर हंगामा किया। कथित तौर पर खुद के हेलमेट से डीपीआरओ पर हमला कर दिया। इसके बाद युवक ने डीपीआरओ और ऑफिस के बाबू पर मारपीट करने का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। सूचना … Read more

लखीमपुर खीरी : डीएम के निर्देश पर सभी एसडीएम ने किया मंडी समितियां का निरीक्षण

लखीमपुर खीरी जनपद खीरी की सभी मंडी समितियो में फलों, सब्जियों की आपूर्ति सुनिश्चित कराने और बाजार भाव पर निगरानी रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह के निर्देश पर बुधवार की अल सुबह सभी उप जिलाधिकारियो ने पुलिस क्षेत्राधिकारियों संग अपने-अपने तहसील क्षेत्र की मंडी समितियां का औचक निरीक्षण कर फल-सब्जियों के दामों का … Read more

लखीमपुर खीरी : वन कर्मी बनकर अवैध वसूली से ग्रामीण परेशान

बिजुआ खीरी। वन क्षेत्र लुधौरी रेंज मे ग्रामीणों ने बताया कि एक युवक अपने आपको वन कर्मी बताकर जंगल मे आने जाने वालों से जमकर धन उगाही कर रहा है। वहीं विभाग इस युवक को अपना कर्मचारी बताने से इनकार कर रहा है। ब्लाक बिजुआ क्षेत्र के पकरिया सलिहा,चंदपुरा गांव के किनारे शारदा नदी व … Read more