लखनऊ : चालक को झपकी आते ही कंटेनर पुलिस चौकी में घुसा

हादसे के एक घंटे पहले ही चाय पीने व गस्त के लिए निकले थे पुलिसकर्मी मलिहाबाद,लखनऊ। मलिहाबाद चौराहे पर बनी पुलिस चौकी में बुधवार एक कन्टेनर घुस गया, इस हादसे के दौरान पुलिस चौकी पर कोई सिपाही मौजूद नहीं था वरना बड़ा हादसा हो जाता। मलिहाबाद कोतवाली की मिर्जागंज चौकी लखनऊ हरदोई हाईवे के किनारे … Read more

गोंडा : परीक्षा के आखिरी दिन डीएम ने परीक्षा का किया निरीक्षण

खरगूपुर,गोंडा। माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। परीक्षा के आखिरी दिन जिला अधिकारी ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी डॉ उज्जवल कुमार ने बुधवार को स्थानीय श्रीगांधी आदर्श विद्यालय इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर चल रहे इंटरमीडिएट की अंग्रेजी परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र पहुंच जायजा … Read more

सीएनजी गैस के बढते दामों को लेकर टेंपो चालकों ने किया विरोध

अरुण ठाकुर (कोसीकलाँ) मथुरा- सीएनजी गैस के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर छाता के ऑटो चालकों ने हडताल की तथा ऑटो चालकों ने बताया कि या तो सवारी किराया बढ़ाया जाए या सीएनजी गैस के दामों को कम किया जाए जिससे उन्हें कोई नुकसान ना हो वही ऑटो चालक जयवीर ने बताया … Read more

सुल्तानपुर : बैनाामे की जमीन पर जबरन कब्जा, एफआईआर दर्ज

प्रतापगंज-सुल्तानपुर । कोतवाली देहात थाना अंतर्गत महेसुवा गांव में बैनामे की जमीन पर जबरन कब्जा किए जाने की शिकायत भुक्तभोगी ने थाने पर किया हैं। पुलिस ने मामले की प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। अमेठी जिले के पीपरपुर थाना अंतर्गत फतुहवा गांव निवासी गुरु प्रसाद मौर्य ने कोतवाली देहात थाना अंतर्गत महेसुवा गांव में लगभग … Read more

सुल्तानपुर : स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों को किया गया सम्मानित

जयसिंहपुर-सुल्तानपुर। मॉडल इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय वैदहा सुलतानपुर में बुूधवार को स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में बेसिक शिक्षा अधिकारी दीवान सिंह, विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष वर्तमान जिला पंचायत सदस्य ओपी चैधरी कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी जयसिंहपुर अरविंद … Read more

लोक अदालत का किया प्रचार

मसरूर खान/रामकुमार सिंह चौहान लवेदी/इटावा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश विनय कुमार द्विवेदी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव जसवीर सिंह यादव के निर्देश पर ग्राम नवादा खुर्द कला में वैवाहिक विवादों एवं लोक अदालत का प्रचार प्रसार किया गया। ग्राम नवादा खुर्द कला के सब्जी बाजार में लोगों को संबोधित … Read more

सीतापुर : डीएम के निर्देश पर अपराधियों की संपत्ति हुई जब्त

सीतापुर। पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 महोदय के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध आपराधिक कृत्य से अर्जित संपत्ति के जब्तीकरण संबंधी चलाये जा रहे अभियान के क्रम में 13 अप्रैल को जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज के आदेश पर कुल 06 अभियुक्तों की आपराधिक कृत्यों द्वारा अर्जित की गयी कुल दो करोड़ बारह लाख उन्तालीस हजार दो सौ छियत्तर … Read more

डीजल टैंक फटने से ट्रेलर में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान

मसरूर खान/शावेज़ नक़वी इटावा। जसवंतनगर हाईवे कट पर अज्ञात वाहन को बचाने के चक्कर में गेहूं से लदे ट्रेलर के पहिये पक्के नाले में जाते ही डीजल टैंक फट गया और अचानक आग लग गई। चालक ने किसी तरह कूदकर जान बचाई लेकिन ट्रेलर का अगला हिस्सा समेत गेहूं के सैकड़ा भर पैकेट जलकर राख … Read more

परशुराम प्राकट्य दिवस पर छुट्टी की मांग को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

मुकेश शर्मा सिकंदराबाद। सर्व ब्राह्मण महासभा ने बुधवार को जिला अधिकारी बुलंदशहर को परशुराम प्राकट्य दिवस पर छुट्टी बहाल करने के लिए उप मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। सर्व ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष अशोक शर्मा उर्फ काले ने बुधवार की सुबह डीएम को ज्ञापन सौपते हुए परशुराम प्राकट्य दिवस की छुट्टी को बहाल कराने … Read more

सुल्तानपुर : ईंट लदी टैक्टर ट्राली की कार से भिड़ंत, चार घायल

जयसिंहपुर-सुल्तानपुर। टांडा बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर ईट से लदी ट्रैक्टर ट्राली की कार से आमने सामने की भिड़ंत हो गई। जिससे ईंट लदी ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर राजमार्ग के किनारे पलट गई। जिसमें कार सवार समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर के नीचे फंसे लोगों को … Read more