
भास्कर समाचार सेवा
किरतपुर।एम0जे0पी0 रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय, बरेली द्वारा मौलाना मौहम्मद अली जौहर हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूट, किरतपुर का एम0ए0 (उर्दू) प्रथम वर्ष का परीक्षाफल घोषित किया गया। परीक्षाफल देखते ही छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। तहामिउल अयाज़ ने 77 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम स्थान, इस्लामुलहक ने 73.25 प्रतिशत अंक पाकर द्वितीय स्थान और अनीस कम्बू खान ने 71.75 प्रतिशत अंक पाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय के प्रबंधक जनाब मौहम्मद साइम राजा साहब एवं प्राचार्य डाॅ0 मोहित बंसल जी ने सभी छात्र-छात्राओं को उनके अच्छे परीक्षाफल आने पर बहुत-बहुत मुबारकबाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्राचार्य महोदय ने कहा कि उर्दू में आज भी आगे बढ़ने के बड़े मौके है मगर शर्त है मेहनत, लगन और अच्छी रहनुमाई की। प्राचार्य महोदय ने उर्दू विभाग के प्रवक्ता कु0 उज़मा परवीन और मौहम्मद फारुक को उनकी मेहनत से पढ़ाने और अच्छा परीक्षा परिणाम आने पर उन्हें मुबारकबाद दी।














