बड़े भाई के दोस्तो को शराब का सेवन न करने की कहना युवक को पड़ा महंगा, हुई मौत

भास्कर समाचार सेवा

वृंदावन । शराब के सेवन की मना करना युवक को भारी पड़ गया। गुस्साए बड़े भाई के दोस्तो ने युवक की इस कदर पीटा कि उपचार के दौरान युवक ने दम तोड दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर अन्य युवकों की तलाश शुरू कर दी है। बताया जाता है कि रुक्मणि विहार स्थित सरकारी फ्लैट में रहने वाले कन्हैया के बड़े भाई के बेटे की जन्मदिन पार्टी में शनिवार की रात भाई हरीश के कुछ दोस्त शराब का सेवन कर रहे थे। तभी कन्हैया ने घर में शराब पीने को मना कर दिया। जिससे हरीश के दोस्त नाराज हो गए। गुस्साए दोस्तो ने रविवार की देर शाम कन्हैया की दुकान पर धावा बोल दिया। करीब आधा दर्जन युवकों ने 17 वर्षीय कन्हैया को इस कदर पीटा कि वह बुरी तरह घायल हो गया। परिजनों ने उसे सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान सोमवार की सुबह उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी सूरज और अत्येंद्र को हिरासत में ले लिया है। जबकि अन्य युवकों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भिजवाया है।

खबरें और भी हैं...