ऑनलाइन स्कूटी बेचने के नाम पर ठगे दस हजार, और पैसों की कर रहा मांग

भास्कर समाचार सेवा
सिकंदराबाद। फेसबुक पर स्कूटी बेचने का विज्ञापन पढ़ खरीदने के इच्छुक युवक से ठगों ने दस हजार रुपए ठग लिए और पैसों की मांग की। पीड़ित ने कोतवाली कोतवाली में तहरीर दी है।
बता दें कि विष्णु कुमार पुत्र रामकिशोर निवासी टीचर कॉलोनी मजदूरी करता है। उसने बताया कि फेसबुक पर उसने एक स्कूटी बेचने का विज्ञापन पढ़ा और दिये गए फोन नंबर पर संपर्क किया। जिसने स्कूटी की कीमत ₹16000 बताई इसके बाद विष्णु ने 21 सौ रुपए व दोबारा में आठ हजार रुपए बताए गए नंबर पर ऑनलाइन पेमेंट कर दी। इसके बाद भी वह ₹4000 डालने का दबाव बना रहा है। दबाव के चलते विष्णु को शक हुआ और उसने और पैसे उनके अकाउंट में नहीं डालें। शुक्रवार की सुबह भी उस नंबर से बात हुई तो उसने अपने आप को फौजी बताते हुए कहा कि वह फौजी है ईमानदार है आपकी गाड़ी आपके पास पहुंच जाएगी। लेकिन नहीं पहुंची। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर फोनकर्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर रुपए वापस दिलाने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...