चोरों का आतंक पुलिस बेबस, फैक्ट्री को बनाया निशाना

भास्कर समाचार सेवा मुरादनगर ।अग्रसेन मार्केट में स्थित हिल्स हैंडलूम पावर लूम फैक्ट्री में चोरों ने ग्रिल काटकर की चोरी जानकारी के अनुसार अशोक गोयल की अग्रसेन मार्केट में हैंडलूम फैक्ट्री में रात में चोरों ने मंदिर में रखी पीतल की मूर्तियां और दान के लिए दिए जाने वाले पैसों को चोरी कर ले गए। अशोक गोयल ने बताया कि लगभग100000 रूपए के करीब दान देने के लिए पैसे इकट्ठे किए हुए थे। सुबह जब वह फैक्टरी पहुंचे तो उन्होंने देखा कि खिड़की की ग्रिल कटी हुई है और अंदर मंदिर में चोर चोरी करके ले गए पुलिस में मामले इस मामले की शिकायत थाने में की गई है पुलिस जांच की बात कह रही । सर्दियों के बढ़ते ही चोरी की घटनाएं भी बढ़ रही हैं लेकिन पुलिस का पहरा उन्हें रोकने में नाकाम हो रहा है ।अधिकांश मामलों को पुलिस ठंडे बस्ते में डाल देती है जिसके कारण अपराधी पकड़े नहीं जाते और उनके हौसले ज्यादा बुलंद हो जाते हैं और वह पुलिस के लिए चुनौती बन जाते हैं। एएसपी निमिष पाटिल ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की जांच कर रही है। जल्द ही खुलासा किया जायेगा ।

खबरें और भी हैं...