स्‍वतंत्रता दिवस पर धमाकों से दिल्‍ली को दहलाने की साजिश नाकाम, जम्मू में गिरफ्तार हुआ आतंकवादी

जम्मू: स्‍वतंत्रता दिवस पर दिल्‍ली को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम हुई है. जम्मू में पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर जम्मू और राजधानी दिल्ली को धमाकों से दहलाने की आतंकवादी साजिश को विफल करते हुए एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आतंकवादी के पास से आठ हथगोले बरामद किए हैं. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस ने रविवार देर रात यहां गांधी नगर इलाके में एक बस को रोका और कश्मीर के एक युवक को गिरफ्तार किया, जिसके पास आठ हथगोले थे. अधिकारी ने बताया कि आतंकवादी की पहचान दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में अवंतीपुरा निवासी अरफान वानी के रूप में हुई है. उसके पास से आठ हथगोले और 60 हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं.

15 अगस्‍त को जम्‍मू व नई दिल्‍ली में आतंकवादी हमले की थी योजना
ऐसी खुफिया सूचना है कि लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन के कश्मीरी आतंकवादियों की 15 अगस्त को जम्मू तथा नई दिल्ली में आतंकवादी हमले करने की योजना है. इस सूचना के बाद पुलिस तथा अन्य सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद जम्मू में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है. आतंकवादी से उसकी योजना और शहर में तथा शहर से बाहर उसके संपर्कों के बारे में पूछताछ की जा रही है.

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

60 − = 53
Powered by MathCaptcha