बहराइच में स्वास्थ्य का आधार स्वच्छ वातावरण पर निर्भर : बीडीओ

विश्व पर्यावरण दिवस पर खंड विकास अधिकारी ने लगाए पौधे

नानपारा तहसील/बहराइच। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रविवार को ग्राम पंचायत  केवलपुर के कस्बा रूपईडीहा में नवाबगंज खंड विकास अधिकारी शैलेंद्र सिंह और ग्राम प्रधान हाजी अब्दुल कलीम, पंचायत सदस्य मुकीत,विशेसर दयाल निर्मला देवी कसौंधन सुमन देवी, इसरार अली, नारायन द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय के परिसर में छायादार पौधा लगाया गया। इस अवसर पर बीडीओ ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित करना हमारा परम कर्तव्य है। स्वास्थ्य का आधार स्वच्छ वातावरण पर निर्भर है।

उन्होंने क्षेत्रवासियों से 10-10 पौधे लगाने की तथा उनकी देखरेख करने की अपील की। वहीं उन्होंने कहा कि इस दिवस का मुख्य उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के प्रति सचेत करना है। इस भौतिकवादी युग में स्वार्थ के लिए लोग पर्यावरण को नष्ट व दूषित कर रहे हैं। इस मौके पर ग्राम प्रधान हाजी अब्दुल कलीम,सहित कस्बे के अन्य लोग उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...