
भास्कर समाचार सेवा
इटावा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कार्यालय का निरीक्षण किया और कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होंने पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं वाचक कार्यालय, प्रधान लिपिक कार्यालय, अंकिक कार्यालय, स्टेशनरी स्टोर, आईजीआरएस कार्यालय, जन शिकायत कार्यालय इत्यादि का निरीक्षण कर संबंधित को अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव एवं साफ-सफाई हेतु निर्देशित किया। एसएसपी ने अपने कार्यालय के निरीक्षण के दौरान कार्यालय की व्यवस्थाओं को परखा, पुलिस ऑफिस में तैनात कर्मियों के बारे में जानकारी ली और किस जगह कितने कर्मचारी तैनात है और कितने की जरूरत है इसकी जानकारी ली। उन्होंने कार्यालय में रखी खराब कुर्सी और मेज बदलने के निर्देश दिए। पुलिस कार्यालय के बाहर और छत पर लगी घास फूस को हटा कर साफ सफाई करने और कार्यालय के मूल रूप को सुरक्षित रखते हुए मरम्मत करने और रंगाई पुताई के निर्देश दिये।












