दिव्यांगजनों के आवागमन के लिए बंद मार्ग को जल्दी खोला जाएगा: मंडल अभियंता रेल

भास्कर समाचार सेवा
नजीबाबाद।रेलवे स्टेशन पर शिव मंदिर के पास स्थित दिव्यांगजनों के आने जाने वाले बंद मार्ग को जल्द खोला जायेगा।
आदर्श नगर निवासी आरटीआई कार्यकर्ता मनोज शर्मा ने पूर्व में रेल मंत्री भारत सरकार को पत्र भेजकर अवगत कराया था कि नजीबाबाद रेलवे स्टेशन के कुछ अधिकारियों ने अपनी हठधर्मिता के चलते दिव्यांग जनों के आने जाने के मार्ग को पूर्ण रूप से बंद कर दिया है इस कारण दिव्यांगजनों को आने जाने में बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तथा उनकी ट्राई साइकिल और व्हीलचेयर तक प्लेटफार्म पर नहीं आ सकती हैं इसके अलावा पूर्व में रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति के दोनों पैर कट गए थे इस कारण एंबुलेंस भी प्लेटफार्म पर नहीं आ सकी थी वहीं रेल डाक सेवा की ट्राली, पार्सल विभाग को भी बेहद परेशानी का सामना उठाना पड़ रहा था।
उधर आरटीआई कार्यकर्ता की शिकायत के बाद और रेल मंत्रालय के आदेश पर मंडल अभियंता चतुर्थ उत्तर रेलवे मुरादाबाद रॉकी तुहर ने लिखित में बताया कि दिव्यांगजनों के उक्त मार्ग को जल्द खोल दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...