राजघाट में चोरों के हौसले हुए बुलंद पिछले 10 दिनों में तीसरी चोरी की घटना को दिया अंजाम

दुकान से एलईडी टीवी और घरेलू सिलेंडर अन्य सामान चोरी
भास्कर समाचार सेवा
डिबाई:- विधानसभा क्षेत्र के गांव राजघाट में तीसरी चोरी को दिया गया अंजाम बुधवार की रात लगभग 12 से 1 बजे के बीच चोर चोरी करने के लिए हरिओम डीलर की दुकान में घुस गए जहां उन्होंने सभी को सोता देख चोरी को दिया अंजाम एक एलसीडी टीवी और घरेलू सिलेंडर व अन्य समान चुराकर ले गए जहां उन्होंने सुबह देखा तो एलईडी टीवी और घरेलू सिलेंडर गायब थे। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।जिसमें अज्ञात के खिलाफ नरौरा थाना में तहरीर लिख कर दी है।
दूसरी घटना दिन गुरुवार की है कालीचरण होटल वाले अपने घर में सो रहे थे वहां से चोरों ने दो मोबाइल चोरी कर वारदात को दिया था अंजाम मंगलवार को विरक्त कुटी आश्रम में साधु को मिठाई में नशीला पदार्थ मिलाकर वारदात को दिया था अंजाम 24 घंटे में आया होश संत दया चेतन ने बताया कि 20 हजार व छ किलो देशी घी और दो कम्बल घरेलू सामान भी ले गया था।

खबरें और भी हैं...