मुख्यमंत्री के रेन बसेरों का निरीक्षण करने के बाद हरकत में आया जिला प्रशासन

भास्कर समाचार सेवा
मुजफ्फरनगर। मंगलवार को सर्दी ठंड शुरू होते ही दिन में ही अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने रेन बसेरो का औचक निरीक्षण किया और रेन बसेरो की व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण
रेन बसेरो की व्यवस्थाओं को जांचा व परखा तथा अधीनस्थों को आवश्यक निर्देश दिए।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि कड़कड़ाती ठंड में बेसहारो और गरीबो राहगीरों व यात्रियों को रेन बसेरो में कोई भी दिक्कतों का सामना ना करना पड़े। जिस के क्रम में सभी बसेरों में हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ आवश्यक कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

खबरें और भी हैं...