
- विशिष्ट व बेहतरीन कार्यशैली के द्वारा जनपद स्तर पर स्वच्छ और पारदर्शी खनन प्रशासन बनाया
- सूचना एवं प्रौद्योगिकी का उपयोग कर भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग को सुगम, सरल एवं जनसामान्य हेतु अधिक उपयोगी बनाया
भास्कर समाचार सेवा आगरा l जिलाधिकारी, नवनीत कुमार चहल के द्वारा अपनी बेहतरीन कार्यशैली के द्वारा जनपद स्तर पर स्वच्छ और पारदर्शी खनन प्रशासन में सूचना एवं प्रौद्योगिकी का उपयोग कर भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग को सुगम, सरल एवं जनसामान्य हेतु अधिक उपयोगी बनाया । जिसके लिये भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग, उ.प्र.शासन लखनऊ ने जिलाधिकारी, आगरा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है।
भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग की सचिव, डा. रोशन जैकब द्वारा प्रदत्त, प्रशस्ति पत्र में आगरा के जिलाधिकारी नवनीत कुमार चहल के कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए उनके भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग से सम्बन्धित नागरिक सेवाओं को आनलाइन किये जाने और अवैध खनन परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण हेतु एकीकृत खनन निगरानी प्रणाली आई.एम.एस.एस.को एक छतरी के नीचे लाते हुए भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग, उ.प्र.द्वारा पोर्टल विकसित किया गया है।, जिसे भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग द्वारा राष्ट्रीय ई-गवर्नेस पुरस्कार 2022 (स्वर्ण) प्रदान किया गया है। जनपद स्तर पर जिलाधिकारी द्वारा किये गये नेतृत्व एवं सतत् पर्यवेक्षण से ही एक जन उपयोगी पोर्टल बन पाया है,। जिसके लिए उन्होंने हार्दिक बधाई ज्ञापित की है। प्रशस्ति पत्र में उल्लेख करते हुए बताया है कि खनन विभाग द्वारा विभिन्न सेवाओं को प्रदान करने में जिलाधिकारी की महती भूमिका है।












