आईवे इंटरनेशनल स्कूल में दीपावली का पावन पर्व बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया

भास्कर समाचार सेवा

फिरोजाबाद l हाईवे इंटरनेशनल स्कूल में दीपावली का पावन पर्व धूमधाम से मनाया गया lविद्यालय के सभी छात्र छात्राएं कलरफुल पोशाक में सभी के आकर्षण का केंद्र रहे। विद्यालय के द्वारा सभी कक्षाओं में भिन्न भिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया गया।जिसमें दीपक मैकिंग,वॉल हैंगिंग,लैंप मैकिंग,दीपक स्टैंड रॉकेट,कैंडल,दिवाली कार्ड,रंगोली इत्यादि प्रतियोगिताएं कराई गई। जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। साथ ही फुलझड़ी चलाकर दीपावली का पावन पर्व हर्ष उल्लास के साथ मनाया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती नंदिनी यादव के द्वारा विद्यार्थियों को दीपावली के पावन पर्व की विशेषताओं के बारे में बताया गया और दीपावली पर पटाखों का सही तरह से ही प्रयोग करने को कहा। साथ ही सभी छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की।
इस मौके पर विद्यालय के अध्यापक पावन शर्मा,रजत पचौरी,अवधेश उपाध्याय,श्वेता गुप्ता,सोनिया जैन, काजल मेघानी,नारायण यादव,लक्की अग्रवाल,नुदमा सिद्दीकी,मोहित गुप्ता,लोकेश मंगल, शिवम शुक्ला आदि अध्यापक उपस्थित रहे ।

खबरें और भी हैं...