केदारनाथ-हेमकुंड साहिब का सफर होगा आसान, रोपवे का शिलान्यास करेंगे पीएम


स. गुरमीत सिंह सूरा ने नरेंद्र मोदी जी के किया धन्यवाद

भास्कर समाचार सेवा
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हेमकुंड रोपवे प्रोजेक्ट समेत 3400 करोड़ की योजनाओं की सौगात देने जा रहे हैं। वह जल्द ही हेमकुंड रोपवे का शिलान्यास करेंगे।
भाजपा दिल्ली प्रदेश के सिख प्रकोष्ठ के सह प्रभारी स0 गुरमीत सिंह सूरा ने बताया कि हेमकुंड रोपवे गोविंदघाट को हेमकुंड साहिब से जोड़ेगा। यह लगभग 12.4 किमी लंबा होगा। इसके बाद यात्रा का समय महज 45 मिनट का हो जाएगा। जबकि वर्तमान में करीब 12 से 14 घंटे का समय लगता है। यह रोपवे घांघरिया को भी जोड़ेगा, जोकि फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान का प्रवेश द्वार है। हेमकुंड रोपवे करीब 2,430 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जाएगा प्रधानमंत्री मोदी करीब 1,000 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे। इसमें दो सड़क चौड़ीकरण परियोजनाएं शामिल हैं। पहली माणा से माना दर्रा (एनएच – 7) और दूसरी जोशीमठ से मलारी (एनएच – 107B) तक सड़क विकसित की जाएगी।

गुरमीत सिंह सूरा ने बताया, 5 नवंबर 2021 को प्रधानमंत्री ने अपनी केदारनाथ यात्रा के दौरान इन दोनों रोपवे की घोषणा की थी। दोनों रोपवे की क्लीयरेंस में नेशनल पार्क का एरिया समेत कई अड़चनें थीं। इन्हें अब दूर कर लिया गया है. 21-22 अक्टूबर को अपने केदारनाथ और बद्रीनाथ यात्रा के दौरान पीएम इन दोनों रोपवे का शिलान्यास कर सकते हैं। लगभग 985 करोड़ की लागत से बनने वाले केदारनाथ रोपवे में गौरीकुंड, चिरबासा, लिंनचोली, केदारनाथ चार स्टेशन बनेंगे। ठीक इसी तरह हेमकुंड साहिब रोपवे में कुल 7 स्टेशन बनेंगे। इस रोपवे के निर्माण में करीब 764 करोड़ के खर्च का अनुमान है। यह प्रोजेक्ट भी 3 साल में बनकर तैयार हो जाएगा।

खबरें और भी हैं...