सांसद अरविंद शर्मा ने देर शाम रेल मंत्री से की मुलाकात

सांसद बोले, रेलवे मंत्रालय ने प्रदेश को कई ट्रेनों के परिचलन व ठहराव की दी है सौगात

भास्कर समाचार सेवा

रोहतक। रोहतक व झज्जर को सीधे रेलवे जंक्शन आयोध्या व खाटू श्याम तक जोड़ने के लिए सांसद डॉ अरविंद शर्मा ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से देर शाम मुलाकात की और कई अन्य प्रोजेक्ट मांग रखी। साथ ही सांसद ने देश के पहले रेलवे ट्रैक के सौगात व अन्य कॉरिडोर को मंजूरी देने पर भी आभार जताया। सांसद ने कहा कि प्रदेश को रेलवे मंत्रालय ने कई नई ट्रेनों के परिचलन व ठहराव की सौगात दी है। इसके लिए सांसद ने मुख्यमंत्री का भी आभार जताया। सांसद अरविंद शर्मा ने कहा कि ऐलिवेटिड ट्रैक का निर्माण कर सरकार ने प्रदेश वासियों को एक बड़ी सौगात दी है। उन्होंने कहा कि कंेद्र व प्रदेश सरकार ने विकास के नए आयाम स्थापित किये है। ट्रैक के निर्माण से सबसे बड़ी बात लोगांे को जाम से मुक्ति मिली है, जोकि शहर की सबसे बडी समस्या थी। बुधवार शाम को सांसद डॉ अरविंद शर्मा ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की और मंत्रालय द्वारा पलवल से कुंडली तक के ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर की मंजूरी पर आभार जताया। सांसद ने कहा कि रेल मंत्रालय ने प्रदेश को कई बडे प्रोजेक्ट दिये है। साथ ही सांसद ने रोहतक व झज्जर को आयोध्या व खाटू श्याम तक रेलवे से जोड़ने की भी मांग रखी। सांसद डॉ अरविंद शर्मा ने बताया कि रेल मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया है कि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...