
भास्कर समाचार सेवा
नूरपुर।पिछले 2 दिन में बढ़ी कड़ाके की ठंड ने आम जनजीवन को पूरी तरह से अस्त व्यस्त करके रख दिया है। नगर में राहगीरों और आम जनमानस को नगर के बाजार तक आवागमन में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि ठंड से बचाव के लिए नगर पालिका नूरपुर की ओर से कस्बे में कई स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। जिनमें प्रमुख स्थान नहटौर चौक, धामपुर चौक, चांदपुर तिराहा, रोडवेज बस स्टैंड, शिव मंदिर चौक, रविदास धर्मशाला, वाल्मीकि धर्मशाला, रामलीला मैदान, बुध बाजार चौक आदि कई जगह पर अलाव लगाए गए । जहां राहगीरों और आसपास के लोग अलाव के सहारे सर्दी से बचते नजर आए। नागरिको ने नगर पालिका की ओर से की गई इस व्यवस्था की मुक्त कंठ से सराहना की।


















