दरोगा व बेटे ने दिखाया वर्दी का रोब, बस परिचालक का किया कार में अपहरण

जितेंद्र कुंडू


मुरादनगर। दिल्ली मेरठ रोड सैंथली गांव के गेट के पास अनुबंधित बस के परिचालक और दरोगा के बेटे के बीच किराय के पैसे को लेकर विवाद हो गया। बेटे ने सूचना पिता दरोगा को दी। मौके पर पहुंचे दरोगा ने परिचालक को बस से उतारकर अपनी कार में बैठा कर ले गया। बता दे कि कौशांबी से मेरठ जा रही बस के चालक वेद प्रकाश शर्मा ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराई कि मेरठ मोड़ से बस में बैठे एक युवक ने परिचालक संतोष से किराए को लेकर गाली गलौज शुरू कर दिया और फोन करके अपने पिता जो पुलिस विभाग में दरोगा है। उनको बुला लिया। बस परिचालक को पैसे का बैग और टिकट बनाने की मशीन सहित लेकर कहीं चले गए हैं। चालक सवारियों को लेकर थाने पहुंच गया। सवारियों ने थाने में हंगामा शुरू कर दिया जानकारी के अनुसार पुलिस ने दरोगा और परिचालक को थाने बुलाया थाने पहुंचकर दरोगा ने अपनी वर्दी का रोब जमाते हुए बस यात्रियों और चालक परिचालक को धमकाना शुरू कर दिया। पुलिस ने भी अपने विभाग का मामला देखते हुए दोनों को समझा-बुझाकर मामले को रफा-दफा कर दिया।

खबरें और भी हैं...