बस्ती का ‘प्रिंस’ निकला हैवान! हाथ में कलावा बांध 300 लड़कियों को फंसाया, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर विदेशों में बेचा; फिर…

Basti Crime News: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से इंसानियत को झकझोर कर रख देने वाला एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां प्यार, भरोसे और शादी के सपनों की आड़ में एक खौफनाक साजिश रची गई. आरोप है कि बस्ती के एक शातिर अपराधी और उसके गिरोह ने 300 से ज्यादा लड़कियों को अपने प्रेम जाल में फंसाया, उनके आपत्तिजनक वीडियो बनाए और फिर उन्हीं वीडियो के दम पर उन्हें ब्लैकमेल कर देश और विदेश में देह व्यापार के दलदल में धकेल दिया. इस सनसनीखेज खुलासे के बाद पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया.

हाथ में कलावा, नाम बदलकर दिया धोखा

इस खौफनाक कहानी की शुरुआत तब हुई जब बस्ती के कलवारी थाना क्षेत्र की एक पीड़िता, जो शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में काम करती थी, जनवरी 2022 में अजफरुल हक उर्फ प्रिंस के संपर्क में आई. प्रिंस ने खुद को हिंदू बताया, हाथ में कलावा बांधकर पीड़िता का भरोसा जीता और बेहतर नौकरी का झांसा देकर उसका मोबाइल नंबर ले लिया. धीरे-धीरे दोनों में प्यार हो गया. पीड़िता का आरोप है कि एक दिन प्रिंस ने भरोसा जीतकर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर शादी का झांसा देकर लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा.

शादी की बात पर गैंगरेप, वीडियो बने हथियार

पीड़िता के अनुसार, जब उसने आरोपी के घर पहुंचकर शादी के लिए दबाव बनाया तो उसकी जिंदगी और भी भयावह हो गई. आरोप है कि वहां प्रिंस ने अपने भाई और अन्य साथियों के साथ मिलकर पीड़िता से गैंगरेप किया. जब उसने विरोध किया तो उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई. आरोपी इतने पर ही नहीं रुके, उन्होंने निजी पलों के आपत्तिजनक वीडियो और तस्वीरें बना लीं. इन्हीं वीडियो को हथियार बनाकर पीड़िता को ब्लैकमेल किया जाने लगा. उसे वीडियो वायरल करने और परिवार को बदनाम करने की धमकी देकर बार-बार अपनी हवस का शिकार बनाया गया.

300 लड़कियों का दावा, नेपाल तक फैला नेटवर्क

पीड़िता ने पुलिस को जो बताया है, वह किसी के भी रोंगटे खड़े कर देने के लिए काफी है. उसने दावा किया है कि आरोपी प्रिंस और उसका भाई इसी तरह लगभग 300 लड़कियों को अपने जाल में फंसा चुके हैं. इन सभी लड़कियों के वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल किया गया और फिर उन्हें अलग-अलग राज्यों के साथ-साथ नेपाल जैसे देशों में भी देह व्यापार के लिए भेज दिया गया. इस दावे के बाद यह मामला यूपी के सबसे बड़े लव जिहाद और सेक्स ट्रैफिकिंग रैकेट में से एक हो सकता है.

हिस्ट्रीशीटर है मुख्य आरोपी, 8 पर FIR

पुलिस जांच में पता चला है कि मुख्य आरोपी अजफरुल हक उर्फ प्रिंस थाने का पुराना हिस्ट्रीशीटर है और उस पर पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रिंस समेत 8 लोगों के खिलाफ गैंगरेप, ब्लैकमेलिंग और देह व्यापार जैसी गंभीर धाराओं में FIR दर्ज की है. मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया, जबकि उसके गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी जारी है. पुलिस इस नेटवर्क के अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की भी जांच कर रही है.


खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

5 + 1 =
Powered by MathCaptcha