
भास्कर समाचार सेवा
सहारनपुर नानौता शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे राजीव गांधी कॉलोनी निवासी रेखा पत्नी स्वर्गीय राकेश शर्मा के मकान की छत अचानक गिर गई,जिसमें महिला रेखा शर्मा दब गई थी, सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष चंद्रसेन सैनी ने महिला को लोगों की मदद से बाहर निकलवाकर सीएचसी ननौता में दिखाया, महिला की हालत ठीक है, इस दौरान घटनास्थल पर लोगो की भारी भीड़ जमा रही, वहीं सूचना मिलने पर देहात प्रधान निरज राणा पति अनुराग राणा भी मौके पर पहुंचे और महिला की कुशलता की जानकारी ली, महिला सहित स्थानीय लोगो ने भी प्रशासन से महिला की सहायता किए जाने की मांग की है।













दिल्ली में पारा 40 पार, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो की छूटी पसीने; गर्मी पर चुटकी लेकर बोले- ‘भाषण छोटा ही रखूंगा भाई!’