तहसीलदार ने बैठक कर ग्रामीणों को पराली न जलाने के लिए किया जागरूक


भास्कर समाचार सेवा
सिकंदराबाद। ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों में फसल अवशेष में पराली न जलाने को लेकर रविवार को तहसीलदार ने कई गांवों के ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनको जागरूक किया।
तहसील क्षेत्र के गांव कोन्दू, रसूलपुर रिटोली, चोला एवं बिरोडी ताजपुर में रविवार को तहसीलदार संजय सिंह द्वारा ग्रामीणों को साथ एक बैठक का आयोजन किया। बैठक में किसानों को पराली न जलाने के लिए जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि फसल अवशेष नहीं जलाए । उन्होंने बताया कि एनजीटी में न्यायालय के निर्देश पर पराली जलाने की घटनाओं को सेटेलाइट से मानिटरिंग किया जा रहा है। इसलिए कोई भी किसान फसल अवशेष ना जलाए इसके साथ ही किसानों को फसल अवशेष खुद ने जलाने और आसपास के ग्रामीणों को किसानों को भी इसके लिए जागरूक कर प्रचार-प्रसार करने की अपील की। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि फसल के अवशेष को निकटवर्ती गो आश्रम भिजवाए ।जिससे कि पराली जलाने की घटनाओं को पूर्ण रूप से अंकुश लगाया जा सके।

खबरें और भी हैं...