दुकान से लौट रहे युवक पर फायर, तमंचा व बाइक छोड़कर भागे

भास्कर समाचार सेवा
मेरठ। दुकान से घर जा रहे युवक पर तीन युवकों ने मारपीट करते हुए फायर झौंक दिया। गनीमत रही कि गोली युवक को नहीं लगी। छीना झपटी के दौरान युवक तमंचा व अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गए। परतापुर थाने में नामजद तहरीर दी गई है।

थाना परतापुर क्षेत्र के गांव कुंडा निवासी अमन कसाना ने बताया, देर रात वह अपनी दुकान से घर जा रहा था। रास्ते में पहले से ही घात लगाए सागर चौधरी पुत्र चमन, निखिल धोकर पुत्र विनोद कुमार व आशीष पुत्र दीपक निवासीगण शताब्दीनगर ने उसे रोक लिया। उसके ऊपर तमंचा तान दिया और मारपीट शुरू कर दी। जब वह बचकर भागा तो उस पर फायर कर दिया। गोली की आवाज सुनकर आस-पास के लोग दौड़े तो तीनों ने भागने की कोशिश की, तभी मैंने निखिल को पकड़ लिया, क्योंकि उसके हाथ में तमंचा था। निखिल तमंचा छोड़कर भाग गया। जाते-जाते धमकी देकर गए कि गवाही से पलट जा नहीं तो जैसे ही प्रीत उर्फ निक्की जेल से बाहर आएगा, तेरी हत्या कर देंगे। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तो तमंचा व बाइक बरामद हो गई। पीड़ित की ओर से नामजद तहरीर दी गई है, जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...