जहाँगीराबाद पुलिस चौकी से दो सौ मीटर दूर मेडिकल स्टोर में चोरी

नगदी व डीवीआर ले उड़े चोर, आसपास लगे सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस

भास्कर समाचार सेवा

जहाँगीराबाद। कस्बा चौकी से महज दो सौ मीटर की दूसरी पर स्थित एक मेडिकल स्टोर में कूमल कर चोरों ने पुलिस के सामने चुनौती पेश की है। चोर कूमल कर दुकान में घुसे और गल्ले में रखी नकदी व सीसीटीवी कैमरों के डीवीआर अपने साथ ले गये। पीड़ित मेडिकल स्टोर संचालक ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
जानकारी के मुताबिक नगर के सब्ज़ी मंडी चौराहे के निकट स्थित सतीश मेडिकल स्टोर की छत पर लगे जाल को काटकर अज्ञात चोर दुकान में घुस गए। चोरों ने दुकान के गल्ले में रखी 30 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी कर जाते हुए चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर को भी उखाड़ कर अपने साथ ले गए। चोरों ने कुछ ही दूरी पर स्थित एक किराने की दुकान में भी घुसने का प्रयास किया किन्तु छत पर लगे दरवाज़े न टूट पाने के कारण चोर अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सके। कस्बा चौकी से महज कुछ दूरी पर हुई इस वारदात ने पुलिस व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिया है। वहीं पुलिस घटना के बाद बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी हुई है। वहीं फुटेज के आधार पर पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की है।


सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
नीरज कुमार, कोतवाली प्रभारी जहाँगीराबाद।

खबरें और भी हैं...