शादी में गए परिवार के घर से लाखों की चोरी: छत के रास्ते घुसे थे चोर, सरिया से कमरे का तोड़ा दरवाजा

आगरा के थाना ताजगंज के पक्की सराय क्षेत्र में शादी में गए परिवार के बंद घर में अज्ञात चोरों ने सेंध लगा दी। चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर लाखों की नकदी और गहने चोरी कर लिए। पुलिस शिकायत पर जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है। जानकारी के मुताबिक नई आबादी पक्की सराय निवासी सगीर बीती शाम अपने भांजे की शादी में स्टार गार्डन फतेहाबाद रोड गए थे। रात में उनकी पत्नी बच्चे और मां भी घर पर ताला लगाकर बारात में शामिल होने आ गए थे। सुबह 5 बजे के लगभग जब वो सब घर वापस आए तो ताला खोलते ही उनके होश उड़ गए। अंदर घर का ताला टूटा हुआ था और अलमारी का सामान बिखरा हुआ था।
परिजनों के अनुसार घर पर करीब दस तोले सोने के गहने मौजूद थे और मां ने बच्चों के लिए करीब 7 लाख रुपए कैश जोड़ कर रखे थे।सगीर का आरोप है की कोई परिचित या आसपास रहने वाले व्यक्ति ने ही घटना को अंजाम दिया है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है

खबरें और भी हैं...