फिर आयी सोना-चांदी के दाम में गिरावट, जानिए क्या है नए रेट

शनिवार को सोने-चांदी के दाम जारी हो गए हैं. आज सर्राफा बाजार में सोने के दाम में गिरावट देखने को मिली है. सोने की कीमत आज 100 रुपये की गिरावट आई है. वहीं चांदी की कीमत 200 रुपये प्रति किलोग्राम कम हुई है. इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, आज 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत पचास हजार दो सौ रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं शुक्रवार को सोना पचास हजार तीन सौ रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.

बात अगर चांदी के कीमतों की करें तो चांदी की कीमत 64 हजार सौ रुपये प्रतिकिलो है. शुक्रवार को चांदी 64,300 रुपये प्रतिकिलो पर बंद हुई थी. अगर आप गहने खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपको बता दें कि सोने की ज्वेलरी 22 कैरेट में बनती है. आज आपको 22 कैरेट सोना बीते कल के मुकाबले 100 रुपये सस्ता मिलेगा. बाजार में आज 22 कैरेट गोल्ड का रेट 48 हजार 800 रुपये प्रति दस ग्राम है. बता दें कि गोल्ड ज्वेलरी की कीमत सोने की बाजार कीमत के साथ-साथ सोने की शुद्धता, मेकिंग चार्ज, सोने का वजन और जीएसटी के आधार पर तय होती है.

गहने की कीमत = एक ग्राम सोने की कीमत x सोने के गहने का वजन + मेकिंग चार्ज प्रति ग्राम + जीएसटी के आधार पर निकाली जाती है. सोने की ज्वैलरी खरीदने पर इसकी कीमत और मेकिंग चार्ज पर तीन फीसदी का गुड्स एंड सर्विस टैक्स लगता  है. अगर आप 22 कैरेट सोने और 18 कैरेट गोल्ड के खुदरा दाम जानना चाहते हैं तो आपको इसके लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं. कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाएंगे. इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co पर देख सकते हैं.

कैसे करें सोने की शुद्धता चेक: अगर अब आप सोने की शुद्धता चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक ऐप बनाया गया है. ‘BIS Care app’ से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं. इस ऐप के जरिए सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच ही नहीं बल्कि इससे जुड़ी कोई भी शिकायत भी कर सकते हैं.

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

95 − = 87
Powered by MathCaptcha