सफ़ाई में सुधार पर हुआ मंथन, नगरायुक्त ने सफ़ाई में सुधार के दिये मंत्र

भास्कर समाचार सेवा

अलीगढ़। नगरीय एरिया में साफ सफाई को प्रभावी बनाने के लिए प्रयासरत अलीगढ़ नगर आयुक्त अमित आसेरी ने नगर निगम के सफ़ाई महकमे की समीक्षा करते हुए अधिनस्थों को पॉइंट टू पॉइंट सुधार लाने के गुरु मंत्र दिए। नगरायुक्त ने समीक्षा करते हुए कहा सफ़ाई सभी को अच्छी लगती है और बेहतर सफ़ाई व्यवस्था नगर निगम की पहचान होंनी चाहिए अधीनस्थ अपने कर्म को अपनी पूजा व धर्म समझकर दायित्वों को निभाए। समीक्षा में नगरायुक्त ने अधिनस्थों को दो टूक शब्दों में धार्मिक स्थल, मुख्य मार्ग, पब्लिक टायलेट, मलिन बस्तियों, चौराहे, पार्क में रोज़ाना सफ़ाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और नगर निगम की सभी जन सुविधाओं को प्राथमिकता पर प्रभावी बनाया जाए।
नगरायुक्त ने सभी क्लोस्टर अधिकारीयों को अंतिम चेतावनी देने, एटूजेड को प्रातः 8 बजे तक कूड़ा उठाने की अंतिम चेतावनी अगर काम नही करना तो बताये, सभी व्यापारियों से बात करके मीटिंग करके सभी को कूड़ेदान रखने की हिदायत दे, तीन दिन मे नाले नालियों की सफाई का रोस्टर प्लान से सफाई करवाने की हिदायत दी नगर स्वास्थ्य अधिकारी को, सभी पार्क, धार्मिक स्थान, चौराहे और मलिन बस्तियों को चमकाने के लिए निर्देश दिए नगर आयुक्त ने नालियों में गोबर बहाने कूड़ा जलाने वालों के विरुद्ध अभियान चलाकर सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में सहायक नगरायुक्त ठाकुर प्रसाद प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी मनोज कुमार प्रभात महाप्रबंधक जल अनवर ख्वाज़ा, सीटीओ विनय राय अधिशासी अभियंता अशोक कुमार भाटी सहित नगर निगम के सभी अधिकारी, राजस्व निरीक्षक एसएफआई मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...