मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र में हुआ तेज धमका, कई लोग चोटिल, मामले की जांच में जुटी पुलिस

सांकेतिक फोटो

भास्कर समाचार सेवा
फिरोजाबाद। दीपावली के पर्व पर मिश्रित आबादी के बीच एक तेज धमाका हुआ। इस धमाके में कई लोग चोटिल हो गए। तेज धमाके की आवाज सुनकर आस-पास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बम किसके द्वारा फेंका गया, इसकी अभी तक जानकारी नहीं हो सकी है।
पूरा मामला शहर के थाना दक्षिण क्षेत्र के अंतर्गत बड़ी छपैटी का है। यहां पर रहने वाले लोगों का कहना है कि कल रात्रि को एक बड़ा तेज धमाका हुआ। किसी के द्वारा कोई बम फोड़ा गया और उसके बाद आसपास धुंआ ही धुंआ हो गया। बम फटने के बाद घरों के बाहर पटाखे फोड़ रहे श्याम कुमार, रविंद्र और मोहित के मामूली चोटें भी आईं। तेज धमाके की आवाज सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने यह जानने का भी प्रयास किया कि आखिर बम किसके द्वारा छोड़ा गया है। पूरा क्या मामला है लेकिन कुछ भी स्पष्ट नहीं हो सका है कि बम किसके द्वारा फोड़ा गया है। मोहल्ले वासियों का कहना है कि एक बार पहले भी इसी जगह पर तेज धमाका हुआ था। उस समय भी कई मकानों के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए थे। इंस्पेक्टर बैजनाथ सिंह का कहना है कि तेज धमाका होने की सूचना मिली थी। मौके पर पुलिस ने भी पूछताछ की है। हो सकता है कि किसी ने दीपावली पर पटाखे चलाया हो। बाकी पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच उपरांत ही पता चल सकेगा कि आखिर यह शरारत किसके द्वारा की गई है। मुहल्ले के ही प्रदीप गुप्ता ने पूरे मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

खबरें और भी हैं...