खूबसूरती में किसी एक्ट्रेस से कम नहीं है इस बल्लेबाज की पत्नी, आलोचना करने वालों को दिया था करारा जवाब

 टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी ने बीते सप्ताह 18 जुलाई को अपनी शादी की सातवीं सालगिरह मनाई, इस खास मौके पर उन्होने अपनी पत्नी सुष्मिता रॉय के साथ तस्वीरें शेयर कर उन्हें सालगिरह की बधाई दी, मनोज तिवारी ने जुलाई 2013 में मॉडल सुष्मिता रॉय से शादी की थी, दोनों की पहली मुलाकात साल 2006 में हुई थी, जल्द ही दोस्ती प्यार में बदल गया और दोनों डेट करने लगे, फिर 2013 में शादी के बंधन में बंध गये।

मलिंगा को मारा था सिक्स
मनोज तिवारी ने आईपीएल 2012 में मुंबई इंडिया के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा की गेंद पर सिक्स लगाया था और उस सिक्सर को अपनी प्रेमिका सुष्मिता को समर्पित किया था, दरअसल सुष्मिता ने मनोज तिवारी को खतरनाक गेंदबाज मलिंगा पर छक्का जड़ने की चुनौती दी थी, जिसे उन्होने आईपीएल में पूरा किया था।

आलोचकों को करारा जवाब
कुछ दिन पहले एक इंस्टाग्राम पेज ने मनोज तिवारी को फ्लॉप इलेवन में शामिल किया था, जिस पर सुष्मिता भड़क गयी थी, उन्होने उन लोगों को जवाब देते हुए लिखा था जिस किसी ने भी ये टीम बनाई है, उसकी हिम्मत कैसे हुई, कि इसमें मेरे पति का नाम लिखे, तुम अपने खराब तथ्यों की जांच करो, लोगों के बारे में ऐसी बेहूदा पोस्ट लिखने के बजाय अपनी जिंदगी के लिये कुछ करो, जाओ और जिंदगी जीना सीखो।

लंबे समय से टीम से बाहर
बंगाल के लिये घरेलू क्रिकेट खेलने वाले मनोज तिवारी लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर हैं, उन्होने साल 2008 में टीम इंडिया के लिये डेब्यू किया था, हालांकि जिस तरह की उनसे उम्मीद की गई थी, वैसी सफलता उन्होने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हासिल नहीं की, लेकिन प्रथम श्रेणी क्रिकेट में खूब नाम कमाया है, उन्होने 125 मैचों में 50.36 के औसत से 8965 रन बनाये हैं।

खबरें और भी हैं...