108 MP वाला शाओमी का ये फोन जल्द हो सकता है बाज़ार में लांच, खास जानकारी हुई लीक

हर रोज़ भारतीय बाज़ार में टेलिकॉम कंपनियां  अपने लेटेस्ट स्मार्टफ़ोन लॉन्च करती है।  जिसमे  लेटेस्ट कैमरा और भी लेटेस्ट फीचर रहते है. जो ग्राहकों को पसंद भी आते है।  जिनकी तलाश में युजेर्स  को तलाश भी रहती है और क्यों ना हो आज के समय को देखते हुए हर किसी की इच्छा होती है उसके पास लेटेस्ट टेक्नोलॉजी  वाला स्मार्ट फ़ोन हो जो किसी भी स्मार्ट फ़ोन को टक्कर दे सके तो अब आपका इंतजार ख़त्म होने वाला है।  बताते चले देश की दिग्गज मोबाइल कंपनी Xiaomi ने  इस महीने की शुरुआत में Xiaomi ने Mi Note 10 को लॉन्च किया था, जोकि Mi CC9 Pro का ग्लोबल वर्जन है. इसकी सबसे खास बात ये है कि इसके रियर में 108MP का कैमरा दिया गया है. शाओमी ने सबसे पहले इस डिवाइस को चीन में Mi CC9 Pro के तौर पर उतारा था. अब ऐसी जानकारी मिली है कि कंपनी भारत एक स्मार्टफोन लाने की तैयारी में है, जिसमें 108MP का कैमरा होगा.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मोबाइल मेकर दिग्गज स्मार्टफ़ोन कंपनी शाओमी Mi Note 10 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है. कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार ये फोन भारत में लॉन्च किया जाता है तो ये देश में 2017 के बाद से पहला नॉन-एंड्रॉयड वन Mi सीरीज स्मार्टफोन होगा. इस शानदार श्मार्टफ़ोन  के जरिए कंपनी  प्रीमियम सेगमेंट में वनप्लस और सैमसंग से मुकाबला करना चाहता है. बाजार में आने के बाद Mi Note 10 का मुकाबला OnePlus 7T और Realme X2 Pro से रहेगा. Mi Note 10 €549 (लगभग 43,200 रुपये) की शुरुआती कीमत में आता है.

संभावित कीमत
कीमत की बात करे तो कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार चीन में इस फोन के 6जीबी रैम+128जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 2,799 युआन (करीब 28000 रुपये) रखी गई है। वहीं, फोन का 8जीबी रैम+128जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला वेरियंट 3,099 (करीब 31,000 रुपये) और 8जीबी रैम+256जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला वेरियंट 3,499 युआन (करीब 35,000 रुपये) के प्राइस टैग के साथ लॉन्च किया गया है। भारत में फोन की कीमत करीब 30,000 रुपये तक हो सकती है।

स्पेसिफिकेशन
बता दे इस स्मार्टफोन में कई खास फीचर दिए गए हैं, लेकिन आपको बता दे इस स्मार्टफ़ोन में सबसे खास है इसका पेंटा (5) रियर कैमरा सेटअप। इसीलिए सबसे पहले इसका जिक्र किया जाना चाहिए। फोन के रियर  में आपको 108 मेगापिक्सल के साथ 5 मेगापिक्सल का टेलिफोटो लेंस, 12 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट सेंसर, 20 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मिलेगा।

कैमरे की बात करे तो 

सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह कैमरा डिस्प्ले में दिए गए डॉट नॉच में मौजूद है। फोन 6.47 इंच के कर्व्ड OLED डिस्प्ले के साथ आता है। स्क्रीन का रेजॉलूशन फुल एचडी+ है। ऐंड्रॉयड 9 पाई पर बेस्ड MIUI 10 पर चलने वाले इस फोन में स्नैपड्रैगन 730G प्रोसेसर दिया गया है। फोन 8जीबी तक के रैम और 256जीबी तक की इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 5,260mAh की बैटरी दी गई है जो 30 वॉट फास्ट चार्जिंग सपॉर्ट के साथ आती है। फोन में फिंहरप्रिंट सेंसर, एनएफसी सपॉर्ट और Hi-Res ऑडियो जैसे कई और शानदार फीचर दिए गए हैं।

 

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

67 − 58 =
Powered by MathCaptcha