
भास्कर समाचार सेवा -बलराम शर्मा
दिल्ली , 29 अक्तूबर –हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा सरकार निरंतर किसान हित में कार्य कर रही है। फसल खरीद काभुगतान सीधे किसानों के खातों में किया जा रहा है। सरकार ने 72 घंटे के भीतरकिसानों को भुगतान करने का लक्ष्य निर्धारित किया था और इस बार तो एक कदम ओर आगेबढ़ते हुए केवल 48 घंटों में ही किसानों को भुगतान किया जा रहा है। प्रदेश में अबतक 52 लाख मीट्रिक टन धान की रिकॉर्ड खरीद की जा चुकी है और किसानों को 9689.44करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है।उप मुख्यमंत्री आज यहां खाद्य, नागरिकआपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अधिकारियों के साथ प्रदेश में धान, बाजरेसहित खरीद फसलों की खरीद के संबंध में समीक्षा बैठक कर रहे थे। दुष्यंत चौटाला नेअधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आगे भी किसानों को भुगतान करने में देरीनहीं होनी चाहिए। 48 घंटे के भीतर उन्हें भुगतान होना ही चाहिए। उन्होंने यह भीनिर्देश दिए कि जिन किसानों को अभी तक तकनीकि कारणों से भुगतान नहीं हो पाया है,उन किसानोंको एसएमएस के माध्यम से सूचित किया जाए, ताकि इन तकनीकि खामियों को दूर करउन्हें तुरंत भुगतान किया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पिछलेदिनों हुई भारी बारिश से प्रभावित फसलों के मुआवजे के संबंध में जल्द रिपोर्टसौंपे, ताकि किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा दिया जा सके। उन्होंने कहा किइस अवधि के दौरान पिछले वर्ष 46 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की गई थी, जबकिइस बार इसी अवधि के दौरान अब तक 52,47,111 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है,जोकिलगभग 13 प्रतिशत अधिक है। कुरुक्षेत्र, करनाल और कैथल जिलों में सामान्य सेअधिक खरीद हुई है। उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से मंडियों में धान के उठानसंबंधित रिपोर्ट भी तलब की। प्रदेश में धान की खरीद के लिए 210 मंडियां खोली गईहैं। 81 हजार मीट्रिक टन बाजरे की एमएसपी पर की गई खरीद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि अब तक प्रदेश मेंहैफेड के द्वारा 81,313.70 मीट्रिक टन बाजरे की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कीगई है। भिवानी में सर्वाधिक 22,223.90 मीट्रिक टन की खरीद हुई है। इसी प्रकार,झज्जरमें 15,710.45 मीट्रिक टन, महेंद्रगढ़ में 14,757 मीट्रिक टन कीखरीद हुई है। अब तक किसानों को लगभग 16 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया जाचुका है। उन्होंने कहा कि लगभग 80 हजार मीट्रिक टन बाजरे की खरीद ओपन मार्केट मेंकिसानों द्वारा बेची गई है। इस प्रकार, अब तक लगभग 1.61 लाख मीट्रिक टन बाजरेकी खरीद हो चुकी है। उन्होंने कहा कि ओपन मार्केट में बेचे गए बाजरे पर राज्यसरकार ने किसानों को भावांतर भरपाई योजना के तहत भुगतान करने के लिए 280 करोड़रुपये का प्रावधान किया है। 1 नवंबर से शुरू होगी मूंगफली की खरीदउप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 1 नवंबरसे मूंगफली की खरीद शुरू होगी। इसके लिए फतेहाबाद, हिसार और सिरसाजिलों में 7 मंडियों की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि मूंगफली की खरीदएमएसपी पर की जाएगी और इस बार मूंगफली के लिए 5850 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी तयकिया गया है।बैठक में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलेविभाग के आयुक्त एवं सचिव पंकज अग्रवाल, कृषि विभाग केमहानिदेशक हरदीप सिंह, मुख्यमंत्री केउप प्रधान सचिव के मकरंद पाण्डुरंग और एफसीआई के अधिकारियोंसहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।













